15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नूंह में हुए विवाद के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, कल तक इंटरनेट बंद, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

भरतपुर-हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुए बबाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। बॉर्डर सीमा सील करने के साथ-साथ पुलिस की गाड़ियां भारी पुलिस बल के साथ गस्त कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6217521333911271099_y.jpg

भरतपुर/पत्रिका. भरतपुर-हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुए बबाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। बॉर्डर सीमा सील करने के साथ-साथ पुलिस की गाड़ियां भारी पुलिस बल के साथ गस्त कर रही हैं। कामां जुरहरा पहाड़ी में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कामां क्षेत्र के पहाड़ी, कामां, नगर, सीकरी में आज सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। नेट बंदी के आदेश मंगलवार सुबह संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने जारी किए। कामा मेवात क्षेत्र में धारा 144 लगाई जाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

एएसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि, हरियाणा के मेवात में ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान नूंह इलाके में दो गुटों में टकराव के बाद शुरू हुए धार्मिक उन्माद के मध्यनजर तोड़फोड़ आगजनी, पथराव नेशनल हाइवे को जाम करने को देखते हुए कामां मेवात क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के द्बारा कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। साम्प्रदायिक तनाव फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने के मध्यनजर जिले के मेवात इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने अनर्गल सूचनाओं को फैलने से रोकने लोक सुरक्षा और लोक आपात को देखते हुए इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगाना जरुरी है। इसलिए पहाड़ी, कामां, नगर, सीकरी इलाकों में 1 अगस्त सुबह 6 बजे से 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक 2G, 3G, 4G, 5G ब्रॉडबैंड और लीज लाइन सेवाओं को छोड़कर स्थाई रूप से लोग लगाईं जाती है।

यह भी पढ़ें : पैंथर का सिर काट कर पोटली में बांधा, पकड़े जाने पर खोला राज, उड़ गए होश

एक अगस्त को हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें मोनू मानेसर ने अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। मोनू मानेसर भरतपुर को भरतपुर पुलिस नासिर, जुनैद हत्याकांड में तलाश कर रही है। यात्रा में शामिल होने का दावा करते हुए मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने हरियाणा से सटे मेवात इलाके के बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी किया था। जिससे नूंह में हुए बबाल का असर कामां क्षेत्र में न पड़े। एहतियात के तौर पर कामां पहाड़ी जुरहरा इलाकों में भारी पुलिस जाब्ते के साथ गस्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है तथा हरियाणा बॉर्डर सीमाओं पर जाब्ता तैनात कर दिया है। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा लगातार अपडेट लेते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : परीक्षा देकर लौट रहा था युवक, बस की चपेट में आने से मौत