28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की ‘अनोखी’ सड़क: सांसद ने लगाया हाथ तो उखड़ गई

-भरतपुर के वैर-वल्लभगढ़ मार्ग का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 7 Mar 2025, 9:24 PM IST

भरतपुर जिले के वैर-वल्लभगढ़ मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए लोगों ने वहां से गुजर रही सांसद संजना जाटव की गाड़ी को रुकवा लिया। सांसद ने जब सड़क को हाथ से उखाड़ने की कोशिश की तो वह उखड़ गई। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देख वे दंग रह गई।

उन्होंने अपने हाथ से सड़क को उखाड़ कर बताया कि यह सड़क बनने से पहले ही उखड़ रही है और सड़क पर सिर्फ काला तेल ही नजर आ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलक्टर से की है और जिला कलक्टर ने जांच की बात कही है। सांसद संजना जाटव ने बताया कि वैर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर गांव में होली मिलन समारोह था वहां से मैं लौट रही थी तो वैर -वल्लभगढ़ मार्ग पर कुछ लोगों ने मुझे आमजन ने रोक कर अवगत कराया कि यहां सड़क का निर्माण हो रहा है।

जहां डामरीकरण के दौरान गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है। आमजन की बात सुनकर मैं गाड़ी से उतरी और मेरे साथ पूरी टीम थी। हम लोग सड़क निर्माण कार्य पर पहुंचे, जहां देखा कि जहां डामरीकरण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जहां सड़क बनाई जा रही थी वहां काला तेल था और जिस पर डामर डाली जा रही थी। वह हाथों से उखड़ रही थी।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग