4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस काे मिली हाेटल में लड़कियां लाकर देह व्यापार कराने की सूचना, छापा मारा ताे मिले इस हालत में

एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी ने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए जयपुर आैर हरियाणा के व्यापारियों को शिमला में रेव पार्टी दी।

2 min read
Google source verification
Rave Party

भरतपुर/जयपुर। एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी ने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए जयपुर आैर हरियाणा के व्यापारियों को शिमला में रेव पार्टी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला पुलिस अधीक्षक को वहां के होटल में विभिन्न राज्यों से लड़कियां लाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार से शिमला पुलिस ने होटल को निगरानी में ले लिया।

पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारा तब जयपुर के 15 व्यापारी होटल से निकल रहे थे जबकि हरियाणा के व्यापारी भीतर जा रहे थे। छापे के दौरान पार्टी में अश्लील डांस चल रहा था।

वेश्यावृत्ति के लिए होटल में लड़कियां भी लाई गई

पूछताछ में सामने आया कि वेश्यावृत्ति के लिए होटल में लड़कियां भी लाई गई थीं। मामले में पुलिस ने पंजाब की 7 लड़कियों, 2 दलालों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। जयपुर के कुछ व्यापारियों को भी पकड़ा गया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

शिमला पुलिस के अनुसार कंपनी ने उत्पादों की अच्छी बिक्री करने वाले व्यापारियों को सैरसपाटे का ऑफर दिया था। ऑफर के तहत ही जयपुर के 15 व्यापारी भी शिमला पहुंचे थे। कंपनी ने डेढ़ लाख रुपए खर्च कर पार्टी रखी थी। पुलिस की भनक लगने पर कुछ व्यापारी पहले ही होटल से निकल गए थे।

होटल में दबिश दी थी। कुल 10 लोगों को होटल से गिरफ्तार किया गया।
सौम्या, पुलिस अधीक्षक, शिमला

होटल में रेव पार्टी रखी थी। छापा मारा तब होटल से जयपुर के व्यापारी निकले थे और हरियाणा के व्यापारी घुसे थे। सात लड़कियां भी गिरफ्तार की गई हैं।
आशीष, पुलिस इंस्पेक्टर, ढली, शिमला

बेटे को पहले हुआ लकवा फिर किडनी खराब, हर दूसरे दिन डायलिसिस, फिर भी नहीं पसीजा दिल

बेरोज़गारों को विधानसभा चुनाव से पहले खुश करेगी सरकार, बड़े पैमाने पर होगी भर्तियां- पढ़ें काम की खबर

बोले सचिन पायलट-पार्टी ने कहा तो लड़ूंगा अजमेर से लोकसभा चुनाव, राज्य में किस मुंह से वोट मांगेगी भाजपा

Story Loader