21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर में हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख की चोरी, लाइसेंसी रिवॉल्वर के 20 कारतूस ले उड़े चोर

सेवर के समीप घड़ी गांव में हेड कांस्टेबल के घर में चोरी हो गई। घटना के समय हेड कांस्टेबल और उनका परिवार घर में ही सो रहा था। देर रात चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका

भरतपुर। सेवर के समीप घड़ी गांव में हेड कांस्टेबल के घर में चोरी हो गई। घटना के समय हेड कांस्टेबल और उनका परिवार घर में ही सो रहा था। देर रात चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर और 20 कारतूस भी चुरा लिए, हालांकि रिवॉल्वर घर के बाहर ही फेंक गए।

पीड़ित बलजीत सिंह राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग भरतपुर पुलिस लाइन में है। वे सेवर के पास स्थित घड़ी गांव के निवासी हैं। बलजीत सिंह ने रविवार को सेवर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उठे तो सामान बिखरा हुआ था

रिपोर्ट में बताया कि पूरा परिवार रात में घर के अंदर सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि एक कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के गहने, नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ 10 कारतूस गायब हैं। बाद में घर के बाहर देखने पर रिवॉल्वर तो मिल गई, लेकिन कारतूस चोरी हो चुके थे।

20 लाख के गहने चोरी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसटी टीम और सेवर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक आकलन में करीब 20 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं। बलजीत ने बताया कि पुलिस में होने के कारण उनके घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस भी रखे हुए थे। हालांकि रिवॉल्वर तो घर के बाहर ही मिल गई, लेकिन कारतूस चोर ले गए।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl