9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

राजस्थान मेें पांच गांवों के लोगों का एक गांव पर हमला, जमकर पथराव व फायरिंग, देखें वीडियो

-गांव की सडक़ों पर फैले पत्थर, घरों में घुसकर बचाई जान-शिव परिवार की मूर्तियां खंडित, एक घंटे की देरी से पहुंची पुलिस

Google source verification

भरतपुर. डीग जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 घंटे के अंदर सात स्थानों पर फायरिंग व पथराव की घटना सामने आ चुकी है। अब रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे गांव महरायपुर में समुदाय विशेष के चार गांवों के ग्रामीणों ने गांव में घुसकर जमकर पथराव किया। करीब आधा घंटे तक हुए इस पथराव में गांव के हनुमान मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। ग्रामीणों ने घरों में घुसकर जान बचाई। एक दर्जन ग्रामीणों की ओर से फायरिंग भी की गई। पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह देरी से पहुंची। इससे समुदाय विशेष के लोगों ने ग्रामीणों के घरों के दरवाजों पर भी जमकर पथराव किया। हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोट आई हैं। पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया।