भरतपुर . दी बार एसोसिएशन समिति भरतपुर की ओर से बार सभागार में समिति के चुनाव शुक्रवार को हुए। चुनावों को लेकर सुबह से ही प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मान-मनुहार करते नजर आए। मतदान करने के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं की कतार लगी रहीं।
निर्वाचन अधिकारी गुलाब सिंह कुंतल एडवोकेट ने बताया कि महाराजा सूरजमल बार सभागार में शुक्रवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विभिन्न पदों पर मतदान हुआ। कुल 1095 मतदाताओं में से 879 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के बाद नरेन्द्र कुमार गौतम को सर्वाधिक 324 मत प्राप्त होने पर दी बार एसोसिएशन समिति भरतपुर के अध्यक्ष पद पर 72 मतों से निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट ने 334 मत, पदम सिंह एडवोकेट ने 69 मत, पूरन सिंह ने 4 मत, यदुवीर सिंह डागुर एडवोकेट ने 252 मत एवं यशवन्त सिह सिनसिनवार एडवोकेट ने 221 मत प्राप्त किए। इस दौरान 25 निरस्त किए गए। महासचिव पद पर रचना सिनसिनवार एडवोकेट ने 472 मत तथा सत्येन्द्र केुमार शर्मा एडवोकेट ने 396 मत प्राप्त किए। रचना सिनसिनवार एडवोकेट को 76 मतों से निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रूपेन्द्र सिंह ने 543 मत तथा धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट ने 331 मत प्राप्त किए। रूपेन्द्र सिंह को 212 मतों से निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह सैनी एडवोकेट को, संयुक्त सचिव पद पर पावन कौन्तेय एडवोकेट व पुस्तकालय सचिव पद पर सन्दीप कुमार गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मतदान स्थल पर संरक्षक परामर्श सदस्य देवेन्द्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, विजय सिंह फौजदार एडवोकेट, गिरीश चतुर्वेदी एडवोकेट एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव गोठी, भूपेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोषी लाल गर्ग, सियाराम सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, शिवसिंह लोधी, माखन सिंह लवानियां, अमित खूंटैटिया, उदयभान दीक्षित, राधेश्याम जादौन, हेमेन्द्रपाल सिंह, अशोक सहना, कपूर सिंह सिराधना, प्रदीप वशिष्ठ, आर.के. सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, नारायन सिंह सोढी, उदयवीर सिंह कसाना, हेमन्त चाहर, गोपाल सिंह खूंटैला, धर्मेन्द्र सिंह सिनसिनी एवं बार के कार्यालय प्रभारी महेशचन्द सोनी मौजूद रहे।