scriptपरिजन करते रहे तलाश… गड्ढे में मिला छह साल के इकलौते बेटे का शव | -भरतपुर जिले के रूपवास की घटना, खेलते-खेलते घर से निकल गया था बच्चा | Patrika News
भरतपुर

परिजन करते रहे तलाश… गड्ढे में मिला छह साल के इकलौते बेटे का शव

-भरतपुर जिले के रूपवास की घटना, खेलते-खेलते घर से निकल गया था बच्चा

भरतपुरMay 07, 2024 / 07:53 pm

Meghshyam Parashar

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में एक पांच साल छह महीने के बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। बच्चा सुबह घर से निकल गया था। तब से बच्चे के परिजन और पुलिस बच्चे को ढूंढ रहे थे। पानी के गड्ढे से बुलबुले निकल रहे थे। इसके बाद बच्चे के परिजन पानी के गड्ढे पर पहुंचे और गड्ढे में उतर कर देखा तो बच्चे का शव पड़ा था। बच्चा सुबह आठ बजे निकला था। घटना रूपवास कस्बे के बर्फ फैक्ट्री के पास की है।
बच्चे के पिता विशाल सैन ने बताया कि वह सुबह किसी काम से घर से जल्दी निकल गया था। घर में बच्चे की मां ईश्वरी देवी दोनों बच्चे पीयूष और उसकी डेढ़ साल की छोटी बहन जान्हवी थी। करीब आठ बजे पीयूष खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। जब पीयूष मां ने उसे घर में ढूंढा तो पीयूष नहीं मिला। इसके बाद ईश्वरी ने अपने ससुर वीरी सिंह को बताया। विशाल भी पीयूष के लापता होने की खबर सुनकर घर आ गया। सभी परिजन मिलकर पीयूष को ढूंढने लगे लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लग पाया। पानी के गड्ढे में मिला बच्चे का शव करीब तीन बजे घटना के बारे में रूपवास पुलिस को बताया गया। पुलिस भी जगह-जगह पीयूष को ढूंढती रही। शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को बताया कि पास ही में छात्रावास बन रहा है। वहां पर एक गड्ढा जिसमें से बुलबुले निकल रहे हैं। तब पीयूष के परिजन वहां पहुंचे और गड्ढे में उतर कर पीयूष को ढूंढा। तब पीयूष का शव गड्ढे में पड़ा मिला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
छात्रावास बनाने को पानी स्टोरेज के लिए खोदा था गड्ढा
पीयूष के परिजनों ने बताया कि जिस गड्ढे में पीयूष का शव मिला था। वह घर से 400 मीटर की दूरी पर है। पास ही में छात्रावास बन रहा है। उसके लिए पानी स्टोरेज के लिए वहां गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे करीब आठ से 10 फीट गहरा है। पीयूष हमारा इकलौता बेटा था। पीयूष का पिता विशाल बाल कटिंग की एक छोटी दुकान चलाता है। इस समय पीयूष घर से निकला था। उस समय उसके बाबा वीरी सिंह भी मंदिर गए हुए थे।

Hindi News/ Bharatpur / परिजन करते रहे तलाश… गड्ढे में मिला छह साल के इकलौते बेटे का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो