
ठगों ने नौ माह में उड़ाए डेढ़ करोड़, पुलिस ने बचाए 28 लाख
भरतपुर. साइबर ठग आम के साथ खास को भी अपना शिकार बना रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस भी इन पर लगातार नकेल कस रही है। ठगी के बढ़ते मामलों की बानगी यह है कि साइबर ठगों ने पिछले नौ माह में 770 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए खातों से उड़ा दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसमें से 28 लाख रुपए से अधिक लोगों के बचा लिए।
साइबर ठग नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने विशेष अभियान चलाकर साइबर सैल के जरिए ऐसे ठगों पर नकेल कसी है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार ठगों ने पिछले नौ माह में विभिन्न माध्यमों से लोगों के खातों से डेढ़ करोड़ रुपए निकाल लिए। समय पर जानकारी मिलने पर पुलिस ने लोगों के 28 लाख 30 हजार 394 रुपए बचा लिए। इनमें से 13 लाख 57 हजार 563 रुपए लोगों को वापस भी कराए गए हैं। शेष करीब 14 लाख रुपए विभिन्न बैंक एवं पेमेंट मर्र्चेंट से होल्ड कराए गए हैं, जिन्हें वापस सोर्स एकाउंट में रिवर्स कराने की प्रक्रिया जारी है। जिले में जनवरी माह से अब तक करीब 770 व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी/ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें से साइबर सैल ने 260 लोगों को राहत दिलाई गई है।
फौजी के पौने लाख कराए वापस
तुलाराम पुत्र लोहरे निवासी डीग ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 सितम्बर को मेरा पुत्र जहान योनो एप उपयोग करता है। इस एप के अपडेट का लिंक आया तो उस पर क्लिक करते ही जहान के खाते से तीन बार में 2 लाख 69 हजार 500 रुपए की ठगी हो गई। साइबर सैल ने तुरंत एक्शन लेकर अनाधिकृत ट्रांजेक्शन ट्रेक कर किए गए ऑनलाइन भुगतान को कैंसिल कराकर सभी रुपए पीडि़त को वापस कराए। जहान झारखंड में फौजी है।
1 लाख 97 हजार कराए वापस
शहर के दीनदयाल नगर निवासी भरतपुर को बिजली का बिल जमा/अपडेट नहीं होने पर कनेक्शन काटने के नाम पर लिंक भेजकर पीडि़त के खाते से 1 लाख 97 हजार 790 रुपए उड़ा लिए। इस पर पीडि़त ने साइबर सैल में समय रहते शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की ओर से पीडि़त की संपूर्ण ठगी राशि 1 लाख 97 हजार 790 रुपए विभिन्न सर्विस प्रदाता से वापस कराकर पीडि़त के खाते में लौटाई।
इंजीनियर को बनाया शिकार, राशि लौटवाई
साइबर ठगों ने गुडग़ांव में कार्यरत इंजीनियर दिव्यांशु बंसल निवासी रूपवास को ठगी का शिकार बना लिया। पीडि़त ने गुडग़ांव जाने के लिए ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। इसमें सांई कार रेंटल पेमेंट के लिए दिए गए लिंक पर अपनी डेबिट कार्ड डिटेल भरने के पर पीडि़त के खाते से तीन बार में 1 लाख 95 हजार, 90 हजार एवं 96 हजार 45 कुल 3 लाख 80 हजार 45 रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत लेकर पीडि़त दो दिन बाद साइबर सैल पहुंचा। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सैल ने 2 लाख 85 हजार रुपए पीडि़त के खाते में वापस कराए। शेष राशि को रिफंड कराने की कार्रवाई जारी है।
Published on:
09 Oct 2022 04:26 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
