
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग। (फोटो-पत्रिका)
राजस्थान के भरतपुर के बाड़ी उपखंड के ग्राम कंचनपुर मार्ग पर पुरा उलावटी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों अपने गांव से कंचनपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार रुपसपुर ग्राम पंचायत के ढांडे का पुरा निवासी रामदत्त (50) और उनका भतीजा रिजू (15) दोनों बाइक से कंचनपुर जा रहे थे।
पुरा उलावटी गांव के पास सैंपऊ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर में गहरी चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कंचनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई।
यह वीडियो भी देखें
मृतक रिजू के पिता पप्पू ने बताया कि रामदत्त के पांच लड़की हैं। उसके कोई लड़का नहीं है। उनकी भी चार लड़कियां हैं। रिजू एकमात्र लड़का था। ऐसे में दोनों भाइयों की 9 बहनों के बीच रिजू अकेला भाई था। रामदत्त की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। भतीजे रिजू की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों खेती किसानी का काम करते थे। कंचनपुर थाने के हैड कॉन्स्टेबल शैलेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है।
Published on:
04 Jun 2025 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
