
Road Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसी कार, चार लोगों की मौत
कामां. कस्बे में पहाड़ी रोड स्थित अदालत के पास एक ट्रेलर ने शनिवार दोपहर को एक युवक को कुचल दिया। हादसे मे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर टाउन चौकी प्रभारी श्रीचंद फौजदार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट कंपनी के माल से भरा एक ट्रेलर कस्बे के पहाड़ी रोड़ स्थित अदालत के पास खड़ा था। चालक व परिचालक कहीं गए हुए थे। इसी दौरान कस्बे के दिल्ली दरवाजा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक गब्बर पुत्र खूबीराम सैनी ट्रैलर के पिछले टायरों के पास आकर सो गया। ट्रेलर के चालक व परिचालक आए तो रवाना होने के लिए ट्रेलर स्टार्ट कर दिया। इसी दौरान ट्रेलर के पिछले टायरों के नीचे कुचले जाने से युवक गब्बर सैनी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कामां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रेलर के चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।
पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मानवता दिखाते हुए मृतक युवक के शव को उठाकर पुलिस जीप में रखकर कामां के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई प्रारंभ की।
Published on:
23 Apr 2023 11:40 am

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
