2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…बसंती की चाह में टंकी पर चढ़ा वीरू, बोला: परिजन नहीं भेज रहे मेरे साथ

- नींद खुली तो टंकी पर मिला युवक- चिट्ठी में लिखा पत्नी को लाया जाए

Google source verification

भरतपुर . कथित पत्नी की चाह में एक युवक बुधवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक उसकी पत्नी को बुलाने की मांग पर अड़ गया। इस पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर युवती को मौके पर बुलाया। इसके बाद युवक टंकी ने नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
अगावली निवासी युवक लालजीत बुधवार सुबह ही पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि उसने एक युवती से 10 मई को गाजियाबाद में एक युवती आर्य समाज की परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी। युवती के परिजनों ने 11 मई को थाना मथुरा गेट में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस युवती की मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती तक पहुंच गई और युवक-युवती को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन युवती को आगरा ले गए। लालजीत अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इस पर राजी नहीं थे। ऐसे में युवक बुधवार सुबह मथुरा गेट इलाके में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी पत्नी को नहीं बुलाया जाएगा, वह टंकी ने से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टंकी ने नहीं उतरने पर पुलिस युवती के घर गई और उसे लेकर आई। इसके बाद युवक लालजीत को नीचे उतारा गया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसडीएम देवेन्द्र सिंह परमार, सीओ सिटी नगेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी उपाध्याय ने लडक़ी के मोबाइल से युवक से बात की और उसे नीचे उतारा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lkyb2
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lkyb0