
आठ रुपए की भोजन की थाली पर रहेगी वेब कैमरों की नजर
भरतपुर. जिले में नगर निगम समेत सभी 12 नगरीय निकायों में अब प्रतिदिन आठ रुपए प्रति थाली में भोजन मिल रहा है।खास बात यह है कि भरतपुर शहर में पांच स्थानों पर सुबह-शाम 600 जरुरतमंद आठ रुपए प्रति थाली के हिसाब से भोजन कर सकते हैं। जबकि नगरपालिका क्षेत्रों में यह संख्या 300 रहेगी। साथ ही इन रसोइयों पर मुख्यालय से कनेक्ट कैमरे की नजर रहेगी। जो कि प्रत्येक लाभार्थी का फोटो लेकर जांच करेगा।
जानकारी के अनुसार इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीब, बेसहारा एवं जरुरतमंद लोगों को आठ रुपए में सुबह का भोजन एवं आठ रुपए में शाम का भोजन दिया जा रहा है। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक एवं शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक आकर कोई भी व्यक्ति खाना खा सकता है साथ ही अपने परिजनों के लिए पैकिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में नगर निगम क्षेत्र में पांच इंदिरा रसोई एवं नवसृजित उच्चैन व सीकरी समेत 11 नगरपालिकाओं में एक-एक इंदिरा रसोई का संचालन चयनित संस्था की ओर से किया गया। इसमें नगर निगम क्षेत्र की प्रत्येक रसोई में 300 थाली सुबह का भोजन एवं 300 थाली शाम का भोजन तथा नगरपालिकाओं में 150 थाली सुबह का भोजन एवं 150 थाली शाम का भोजन की क्षमता का सृजन किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाली पांच रसोईघर आरबीएम जिला चिकित्सालय परिसर, जनाना अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हीरादास बस स्टैण्ड एवं आरोग्यधाम, तिलक नगर जोन, सफाई निरीक्षक कार्यालय, पुराना बयाना बस स्टैण्ड स्थित आश्रय स्थलों पर संचालित की जा रही है। इस इंदिरा रसोई योजना में आठ रुपए ग्राहक के माध्यम से तथा 12 रुपए प्रति थाली राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा तथा जीएसटी भी राज्य सरकार की ओर से वहन की जाएगी।
नगरपालिका क्षेत्रों में यहां हो रहा रसोई संचालन
स्वायत शासन विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक राजूलाल गुर्जर ने बताया कि नगरपालिका रूपवास में गोयल धर्मशाला, नगरपालिका कुम्हेर में अम्बेडकर भवन, नगरपालिका डीग में डीग बस स्टैण्ड, नगरपालिका वैर में बस स्टैण्ड, नगरपालिका कामां में गांधी पार्क बस स्टैण्ड के पास, नगरपालिका बयाना में रैन बसेरा बस स्टैण्ड के पास, नगरपालिका नगर में आश्रय स्थल बस स्टैण्ड के पास, नगरपालिका नदबई में राउप्रा स्कूल मंडी के पास, नगरपालिका सीकरी में नया बस स्टैण्ड खान मार्केट, नगरपालिका उच्चैन में जुगला पट्टी प्राथमिक विद्यालय, नगर पालिका भुसावर में अम्बेडकर भवन में संचालित की जा रही है।
Published on:
22 Aug 2020 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
