7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

…अचानक आया संजना का नाम, जानिये कौन है भरतपुर लोकसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी!

- प्रदेश में सबसे कम उम्र की होंगी प्रत्याशी, प्रियंका गांधी की गुडबुक में रही हैं शामिल-भरतपुर जिले में भुसावर है पीहर और अलवर जिले में कठूमर है ससुराल

Google source verification

भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस की टिकट पर कठूमर से विधानसभा का चुनाव लडकऱ हारीं संजना जाटव को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। संजना प्रदेश में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी होंगी। संजना प्रियंका गांधी की गुडबुक में रही है और वे प्रियंका गांधी के अभियान मैं लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं अभियान से भी जुड़ी रही है।
अलवर जिले व भरतपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा कठूमर निवासी संजना जाटव कांग्रेस में काफी समय से एक्टिव हैं। हाल ही में 23 फरवरी को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी संजना ने शिरकत कर अपनी दावेदारी पेश की थी। संजना जाटव बीए एलएलबी हैं। एससी वर्ग के युवा चेहरे के तौर पर संजना ने पहचान कायम की है। यही वजह रही कि कई कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर संजना को कठूमर विधानसभा से टिकट दिया गया था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकीं। संजना की उम्र महज 26 वर्ष है। संजना वैसे तो अलवर जिले के कठूमर की निवासी हैं, लेकिन कठूमर का हिस्सा भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। संजना भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र में भुसावर की बेटी हैं। कांगे्रस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि पूर्व में कार्यकर्ताओं से टिकट को लेकर रायशुमारी की गई थी। सभी ने नए प्रत्याशी के बारे में कहा था। कांग्रेस से टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रतन सिंह, डॉ. सुरेश यादव आदि का नाम भी चला था।

भाजपा ने कोली तो कांग्रेस ने फिर खेला जाटव कार्ड

प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में पिछड़ती रही है। यही वजह है कि इस बार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट दी जा रही है। पार्टी के फीडबैक में संजना जाटव का नाम सामने आया है। इसकी वजह यह है कि संजना जाटव इस बार विधानसभा का चुनाव महज कुछ ही वोटों से हारी हैं। उधर, भाजपा यहां से कोली कार्ड खेल चुकी है। भाजपा का यह कार्ड पहले सफल भी रहा है। भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को अपना प्रत्याशी बना है।


409 वोट के अंतर से हाथी विधानसभा चुनाव

संजना जाटव के पति कप्तान सिंह थानागाजी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। खुद संजना अलवर जिला परिषद् की सदस्य हैं। उनके ससुर समोती ग्राम पंचायत कठूमर से सरपंच रहे हैं। संजना का जन्म एक मई 1998 को भुसावर में हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था। जहां भाजपा के रमेश खींची ने 79756 मत प्राप्त किए, जबकि संजना जाटव को 79347 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में भाजपा के रमेश खींची 409 मतों से विजयी रहे थे। यह अलवर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतों की हार थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8uaf18