अरब सागर से उठे अति भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के शेष बचे अवशेष के कारण 16 से 20 जून के दौरान राज्य के दक्षिण भागों (जालौर, पाली, बाड़मेर, राजसमन्द, सिरोही व अजमेर जिलों) में भारी से अति भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जालौर जिले में 400.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो पूरे मानसून सत्र के एलपीए का 95.6 प्रतिशत थी। जिलावार जून माह के दौरान झालावाड़ को छोड$कर सभी जिलो में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। भरतपुर की बात करें तो यहां पर 73. 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 14 मिलीमीटर अधिक है।