
फुल साउंड में डीजे
शोर से दिक्कत
खासकर देररात तक बजने वाले डीजे के साउंड से न केवल छात्र बल्कि बुजुर्ग भी परेशान है। पालकों का कहना है कि बड़ी क्लास के छात्र ज्यादातर रात में ही पढ़ाई करते हैं और इनके घरों के नजदीक सामाजिक भवन या पार्टी हॉल है उन्हें काफी दिक्कत होती है, क्योंकि यहां आधी रात तक हल्ला होता रहता है। इस ओर न तो जिला प्रशासन का ध्यान जा रहा हैऔर न ही पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई कर रहा।
सड़कों से लेकर भवन तक
शादी के माहौल में सड़कों में बारात से लेकर पार्टी हॉल के अंदर तक फुल साउंड में डीजे गूंज रहा है। लोगों की मानें तो राह चलते कई बार डीजे के साउंस की वजह से लोग दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। डीजे के साउंड की वजह से पीछे से आने वाली गाडिय़ों के भी हार्न सुनाई नहीं देते।
10 बजे के बाद और तेज आवाज
पालकों की मानें तो शादी के भवनों में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की परमिशन है,लेकिन वहां लोग 10 बजे के बाद ही तेज साउंड में बजाते हैं। रात होने की वजह से आवाज भी दूर तक गूंजती है। उन्होंने कहा परीक्षा के दिनों को और बुजुर्गो की सेहत को ध्यान में रख कम से कम रात के वक्त डीजे बजाने के लिए टाइम लिमिट तय करनी चाहिए।
अगले सप्ताह से हैं परीक्षाएं
फरवरी के अंतिम सप्ताह में बीएसपी सहित सीबीएसई स्कूलों में होम एग्जाम शुरू हो रहे हैं, वहीं सीजी बोर्ड की परीक्षाएं भी 4 मार्च से शुरू हो रही है। जिसके कारण इन दिनों छात्र अब परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। शिक्षको ंकी मानें तो अब तक ऑनलाइन एग्जाम की वजह से छात्रों को परीक्षा का टेंशन नहीं था,लेकिन ऑफलाइन एग्जाम होने की वजह से वे दिनरात पढ़ाई में ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में दिनरात तेज आवाज में बजने वाले डीजे से उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं लग पा रहा और दिन भी निकलते जा रहे हैं।
Published on:
21 Feb 2022, 11:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.