22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो शूज आप पहन रहे हैं जरूरी नहीं कि वो ब्रांडेड हो, तीन दुकान में छापे में मिले 10 लाख के नकली जूतेे

दुकानदार 500 रुपए में मिलने वाले नकली जूते को ब्रांडेड बताकर लोगों को 8-10 हजार में बेच रहा था। जब्त जूते की कीमत २० लाख से अधिक आंकी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 29 Jun 2018, 11:53 PM IST

Bhilai news

जो शूज आप पहन रहे हैं जरूरी नहीं कि वो ब्रांडेड हो, तीन दुकान में छापे में मिले 10 लाख के नकली जूतेे

भिलाई. एक ब्रांडेड जूता कंपनी की शिकायत पर पुलिस की टीम ने चौहान इस्टेट स्थित तीन जूता दुकानों में छापा मारा। पुलिस ने तीनों दुकानों से नाइक कंपनी के 325 जोड़ी नकली जूते बरामद किए। दुकानदार 500 रुपए में मिलने वाले नकली जूते को ब्रांडेड बताकर लोगों को 8 सेे 10 हजार रुपए में बेच रहा था। जब्त जूते की कीमत २० लाख रुपए से भी अधिक आंकी गई है। पुलिस ने नकली जूता बेचने वाले तीन व्यापारियों विकास चंद्राकर, अजय चौरसिया और कमलेश वासवानी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा ४२० और कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कंपनी के प्रतिनिधि की पुष्टि के बाद 325 नकली जूते बरामद किए

जूता निर्माता कंपनी नाइक के ब्रांड के लिए अधिकृत यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेड मार्क कंपनी के प्रतिनिधि कवलजीत सिंह और उनकी डिटेक्टिव टीम ने पाया था कि चौहान इस्टेट में संचालित अन्नू शूज सेंटर, गल्र्स शूज सेंटर और जानाब शूज सेंटर ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बेचे रहे हैं। सिंह ने पूरी तस्दीक कर लेने के बाद सुपेला थाना में कंपनी के नाम पर नकली जूते बेचे जाने की शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को सुपेला थाना टीम और कवलजीत सिंह को साथ लेकर एक ही समय में तीनों दुकानों में छापा मारा। चार घंटे से भी अधिक चली कार्रवाई में १५ पुलिस जवानों की टीम ने तीनों दुकानों शो केस और स्टाक में रखे जूतों को खंगाल डाला। कंपनी के प्रतिनिधि की पुष्टि करने के बाद 325 नकली जूते बरामद किए।

10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

दस दिन के भीतर लोगों को ब्रांडेड के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मोबाइल के नकली एसेसिरीज और पार्ट्स बेचने वाले आकाशगंगा के तीन मोबाइल दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

व्यापारियों को बचाने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि पहुंचे

कार्रवाई की खबर मिलते ही छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई प्रतिनिधि सुपेला थाना पहुंच गए। वे टीआई से नरमी बरतते हुए अपने साथी व्यापारियों पर मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे थे।

कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी

तीनों जूता दुकान के संचालकों को अपने संस्थान में कभी भी छापा पडऩे की भनक पहले से लग गई थी। बताया गया कि वे गुरुवार को नकली जूता दुकान से कहीं और शिफ्ट कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई और तीनों दुकानें सील कर दी गई। शुक्रवार को सुबह पुलिस की टीम की मौजूदगी में दुकान खोला और कार्रवाई की गई।