
केदारनाथ हाइवे पर हुआ लैंडस्लाइड ( फोटो सोर्स - X हैंडल)
Landslide On Kedarnath National Highway: छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा वाहन लैंडस्लाइड का शिकार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है।
खबरों के मुताबिक, शुक्रवार शाम रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास उनके चारपहिया वाहन पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर (चट्टान का टुकड़ा) गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए।
फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। यह हादसा यात्रा मार्ग की खतरनाक भौगोलिक स्थिति और खराब मौसम की वजह से हुआ माना जा रहा है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
मृतकों की पहचान राजेश रावत (वाहन चालक) और शैलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना में दुर्ग के शैलेश कुमार यादव उम्र 24 साल की मृत्यु हुई है। मृतक शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। पिता ड्राइवर है, एक छोटी बहन व माता है। बताया जा रहा है कि मृतक व चारों घायल ट्रेन से दिल्ली तक गए थे। वहां से वाहन हायर कर यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं का वाहन केदारनाथ यात्रा मार्ग पर काकड़ागाड़ के पास से गुजर रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह (24) पुत्र धनीराम यादव, ओमकार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव और चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू के रूप में हुई है। यह सभी भी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले है।
वहीं घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगस्त्यमुनि ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी भी निगरानी में हैं।
घटना की जानकारी पाकर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तुरंत वहां पहुंचीं और बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि, रास्ते से मलबा हटाने का काम अभी जारी है। खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन की सलाह मानें।
Updated on:
31 May 2025 06:02 pm
Published on:
31 May 2025 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
