21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग स्टेशन में यात्रियों को जल्द मिलेगी मिस्टिंग शॉवर की सुविधा, पढ़ें खबर

एडीआरएम शुक्रवार को अचानक स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और उपलब्ध व्यवस्था का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
Indian railway

दुर्ग . एडीआरएम शिव शंकर लकड़ा शुक्रवार को अचानक दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और उपलब्ध व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीआरएम ने गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए मिस्टिंग शॉवर को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिए।

पत्रिका ने दो दिन पूर्व ही मिस्टिंग शॉवर चालू नहीं होने की खबर प्रकाशित की
खास बात यह है कि पत्रिका ने दो दिन पूर्व ही मिस्टिंग शॉवर चालू नहीं होने की खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। इसी कड़ी में आज एडीआरएम शिवशंकर लकड़ा ने स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे नलों को चेक किया। निर्धारित स्थान पर लगे पंखे चल रहे है कि नहीं इसे भी देखा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से अन्य व्यवस्थाओं को बारे में जानकारी ली। एडीआरएम ने लगभग दो घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। चर्चा के दौरान स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तामपान 40 डिग्री सेंटीग्रेट पहुंच गया है। यात्रियों को राहत पुहंचाने के लिए जल्द से जल्द शॉवर को शुरू किया जाए।

प्लेट फार्म में लगे टाइल्स को देखा
इस दौरान एडीआरएम ने प्लेट फार्म में लगे टाइल्स को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऊपर नीचे लगे टाइल्स से दुर्घटना का भय बना रहता है। साथ ही सुंदरता भी खराब हो जाती है। उन्होंने उबड़-खाबड़ लगे टाइल्स को व्यस्थित करने के निर्देस दिए। उन्होंने पार्सल गोदाम और माल धक्का का भी निरीक्षण किया। पार्सल गोदाम में अस्त-व्यस्त पड़ें को सामानों कोव्यवस्थित ढंग से रखने की हिदायत दी।

बढ़ाई जाएगी सुविधाएं
चर्चा के दौरान एडीआरएम ने यात्रियों को अधिक से अधिक सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्हों प्लेटफार्म विस्तारीकरण और शेड निर्माण विषय पर कहा कि वे अधिकारियों से चर्चा कर ही कुछ कह पाएगें। यह उनका पहला निरीक्षण था इसलिए वे केवल व्यवस्था को देख समझने का प्रयास कर रहे थे।