
दो बच्चों की मां की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेका, सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान, दो संदेही हिरासत में
भिलाई. भिलाई से लगे जोरातराई में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला हत्या का बताया। एक्सपर्ट ने बताया कि महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेका गया है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में दो संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दो बच्चों की मां है मृत महिला
उतई टीआई नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे जोरातराई पुरानी शराब भ_ी के सामने सड़क किनारे महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। एएसपी अनंत कुमार साहू और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतिका की पहचान पूजा निर्मलकर (35 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी जुटाई गई तो यह पता चला कि पूजा दो बच्चों की मां है। 6 वर्ष पूर्व उसने पहले पति इमलेश यादव और बच्चों को छोड़ दिया था। भिलाई तीन देवादा निवासी अभिषेक झा के साथ शादी कर रहने लगी थी। पुलिस इमलेश और अभिषेक से पूछताछ कर रही है।
महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान
एएसपी अनंद साहू ने बताया मृत महिला के सिर और मुंह में किसी ठोस वस्तु से वार किया गया है। शरीर के कई स्थानों पर चोटें है पर मौके पर खून नहीं मिला। आशंका है कि महिला को किसी और स्थान पर मारा गया है। पुलिस की जांच को भटकाने के लिए कातिल ने शव को जोरातराई क्षेत्र में फेंका है। उन्होंने बताया कि शराब को लेकर पति से उसका झगड़ा होता था। इस दृष्टि से महिला के पति और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
टमाटर बेचकर किसान का 3.78 लाख डकार गया, दलाल गिरफ्तार
किसान का टमाटर सब्जी मंडियों में खपाने का झांसा देकर 3 लाख 78 हजार की चपत लगाने वाले शातिर ठग सुबोध कुमार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वह बिहार भागने की तैयारी में था। जब किसान पैसा मांगते थे तो उनके साथ रंगदारी दिखाता था। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कुम्हारी निवासी किसान कुलदीप यादव ने वर्ष 2019 में एक ट्रक टमाटर मंडी में ब्रिकी करने के लिए लाया। कैंप-1 शारादा पारा निवासी आरोपी दलाल सुबोध कुमार के माध्यम से दिया था। उसने 3 लाख 78 हाजर रुपए में टमाटर को मंडी में बेच दिया, लेकिन रकम को नहीं लौटाया। तब उसने पुलिस में शिकायत की। मामला दर्ज हाने के बाद वह फरार था।
Published on:
26 Feb 2022 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
