
भिलाई में पुलिस को बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दी खुली चुनौती, एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार हवाई फायरिंग
भिलाई. जिस युवक ने सप्ताह भर पहले फायरिंग किया था, उसी ने शनिवार को दहशत फैलाने के लिए फिर फायिरिंग किया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, और वह खुलेआम दहशत फैलाते घूम रहा है। सोमवार की रात रिसाली के शीतला मंदिर के पास फायरिंग करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसे खोज रही थी। इस बीच फिर उसी ने शनिवार की रात 10 बजे नेवई भाठा क्षेत्र में तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस के एक्सपर्ट अधिकारियों की टीम को लगाया गया है।
दोपहर में स्पोटर्स बाइक पर नजए आया आरोपी, पुलिस ने पीछा किया तो चकमा देकर हो गया फरार
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर में आरोपी एक आरएस-200 सीसी स्पोट्र्स बाइक पर नजर आया था। टाउनशिप के फारेस्ट एवेन्यू उद्यान के पास उसे देखा गया। पुलिस की सिविल टीम को इसकी भनक लगी। तत्काल उसके पास पहुंचती इसके पहले ही आरोपी ने दूर से ही पुलिस को देख लिया। वह बाइक से तेजी से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया पर वह भागने में सफल रहा।
फायरिंग कर चुनौती दे रहा आरोपी
दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। एक बदमाश फायारिंग पर फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। लूट, हत्या जैसी गंभीर अपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने ज्वाइन करते हुए कहा था कि कम्युनिटी और प्रिवेंटिव पुलिसिंग से जिले की शांति व्यवस्था स्थापित और अपराधों पर अंकुश लगाएंगे। इसके बाद से लगातार पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ले रहे हैं। थानों को लगातार दौरा कर काम काज में कसावट लाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को एसपी ने सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में अधिकारियों की बैठक ली। गोलीकांड मामले में हर एंगल से जांच और आरोपियों की धर पकड़ के लिए आधा दर्जन टीमों को लगा दिया है।
पुलिस को फायरिंग के लिए इन पर संदेह
1. मुकुल सोना
2. मुकेश पंचर
3. नागेंदर
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि फायरिंग के मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी को पकडऩे एसपी ने अपनी टीम को लगा दिया है। जिले की अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने लगातार पेट्रोलिंग और जहां पर घटनाएं हो रही है उस स्थान को चिन्हित कर पेट्रोलिंग लगाने कहा है। साथ ही गुंडा बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अन्य मामले के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
12 Jul 2021 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
