1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत स्कॅाउट-गाइड: मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारे में जाकर बच्चों ने दिया कौमी-एकता का संदेश

स्काउट गाइड में गाये जाने वाले सर्वधर्म गीत को गुनगुनाते हुए भारत स्काउट और गाइड के सीनियर छात्रों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की।

2 min read
Google source verification
patrika Bhilai

भिलाई. तू ही राम है तू रहीम है.. हर वेश में तू समां रहा..स्काउट गाइड में गाये जाने वाले इस सर्वधर्म गीत को गुनगुनाते हुए भारत स्काउट और गाइड के सीनियर छात्रों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। प्रदेशभर के 2 हजार से ज्यादा रेंजर्स और रोवर्स ने जाति-धर्म भूलकर केवल सेवा का धर्म अपनाया। अपने सेवा समागम के दूसरे दिन बच्चों ने शहर के 50 से ज्यादा धार्मिक स्थलों की सफाई की। शाम को हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने बच्चों से मुलाकात की। शुक्रवार को यह स्कूली बच्चे शहर के 21 तालाबों की सफाई करेंगे। राज्य आयुक्त गजेन्द्र यादव ने बताया कि रोजाना इन छात्रों को कई ज्ञानवर्धक चीजें भी बताई जा रही है ताकि उनका नॉलेज बढ़ सकें।

जाना क्या है साइबर क्राइम

शिविर में दोपहर को बच्चों ने जाना कि साइबर क्राइम क्या है। प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ ने साइबर क्राइम और उसे पहचानने और सर्तक रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मिडिया में प्राइवेसी के ऑप्शन को हमेशा इस्तेमाल करें। किसी को भी अपने बैंक, या एटीएम के नंबर शेयर ना करें और ना ही अपने अन्य किसी सिक्रेट पासवर्ड को शेयर करें। उन्होंने साइबर क्राइम के तहत होने वाले अपराध और उसमें होने वाली सजा के बारे में भी बताया।

सबा ने बताया खेल क्यों है महत्वपूर्ण
अर्जुन अवार्डी एवं पद्मश्री सबा अंजूम ने बेटियों को बताया कि जीवन में खेल का क्या महत्व है। उन्होंने सभी को अपने पंसदीदा खेल में ही आगे बढऩे को कहा। अपना ही उदाहरण देकर सबा ने बेटियों को खेल के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने भी उनसे कई सवाल भी पूछे।

आज करेंगे तालाब की सफाई

दुर्ग के 21 तालाबों में शुक्रवार की सुबह रेंजर्स-रोवर्स सफाई के लिए जुटेंगे। सुबह करीब दो घंटे तक वे सफाई कर आसपास के लोगों को प्रेरणा भी देंगे कि जनसहयोग और श्रमदान से ही हम इस धरोहर को सहेज सकते हैं। शाम को दुर्ग की कॉलोनियों में बच्चे सकोरे बांटने निकलेंगे ताकि गर्मी में पक्षियों को भी दाना-पानी मिल सकें।