
भिलाई के कैंप में डायरिया से दो की मौत, कांग्रेस और भाजपा के प्रमुखों की यह है दलील
भिलाई. भिलाई के कैंप क्षेत्र में डायरिया से 2 की जान चली गई। वहीं सैकड़ों लोग हुए इससे प्रभावित होकर विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हुए। वहीं दूसरी ओर प्रमुख राजनीतिक दलों के संगठन प्रमुखों ने इस पर किए गए सवालों के जवाबों में अलग-अलग दलील दे रहे हैं। जिसकी वजह से वे इस विषय पर पहले दिन से अब तक लोगों के बीच लगातार पहुंच नहीं पाए। मौके पर न पूरे लिकेज का मरम्मत हुआ है और न नालियों से पाइप हटाए गए। बावजूद इसके दोनों ही दल के नेता जोर दे रहे हैं कि वे अपना कर्तव्य पूरा किए हैं।
ऐसे हैं प्रमुख राजनीतिक दलों के नेतृत्वकर्ता
भिलाई में प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इस विषय पर न तो महापौर को कोई लिखित निर्देश दिया। और पीडि़त लोगों व क्षेत्र में रहने वालों की मदद करने कोई टीम गठित की। ऐसी ही स्थिति भाजपा के जिलाध्यक्ष की ओर से रही। उन्होंने बयान जारी कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया। अब मौके पर जाकर जायजा लिया और फोटो के साथ बयान जारी कर दिया। इससे पीडि़त लोगों को किस तरह लाभ मिला। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
पहले दिन गया था जायजा लेने
कांग्रेस से भिलाई जिला के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से जब पूछा गया कि डायरिया की जानकारी मिलने के बाद क्या किया। तब उन्होंने बताया कि जिस दिन कैंप में डायरिया फैलने की सूचना मिली। तब रायपुर से आकर महापौर, कलेक्टर, आयुक्त के साथ मौके का जायजा लिया।
उपचुनाव में प्रचार के लिए हो गए रवाना
जब पूछा गया कि टाउनशिप में पानी गंदा आने पर लोगों को साफ पानी का कैन दिया जा रहा था। इसके बाद वाटर एटीएम लगाया गया। पटरीपार में रहने वालों को ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि भिलाई से 24 नवंबर को उपचुनाव में प्रचार के लिए भानुप्रतापपुर रवाना हो गए। अब लौटे हैं।
जाएंगे मौके पर व्यवस्था देखने
कैंप में अब भी लिकेज मौजूद है और लोगों को वही पानी मिल रहा है, निगम ने क्या किया। इस सवाल पर मुकेश ने बताया कि वे मौके पर जाकर देखेंगे कि क्या हालात है। वैसे महापौर से संपर्क में थे कि लोगों को साफ पानी पहुंचाने क्या व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने पानी टंकी मोहल्ले में रखने के साथ-साथ पाइप बदले जाने की जानकारी दी है।
पहले दिन ही जारी किया बयान
डायरिया की सूचना मिलने पर सबसे पहले क्या किया। इस सवाल पर भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने बताया कि इस मामले में बयान जारी किया। लोगों को साफ पानी तक आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसको लेकर निगम के व्यवस्था पर अपनी बात रखी।
आंख का हुआ ऑपरेशन
कैंप-1 में 2 की मौत हुई और सैकड़ों प्रभावित हुए। तब क्या किया भाजपा संगठन ने। इस पर भाजपा के अध्यक्ष ने बताया कि आंख का ऑपरेशन हुआ था। वहां से लौटकर दो दिन पहले ही मौके पर जायजा लेने गए थे। लोगों से मिलकर उनकी बातों को सुना है। अब इस विषय को लेकर कलेक्टर से चर्चा करेंगे।
नहीं सुधरी है स्थिति
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्षदों के साथ जाकर मौके पर देखा था। हालात वैसे ही हैं। सीवरेज लाइन के साथ पेयजल पाइप दौड़ रहा है। नालियों में पानी की पाइप बिछी है। लोग गड्ढा कर पानी भरने को मजबूर हैं। अब तक लोगों को साफ पानी मिलना शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही नगर निगम के पूरे 70 वार्डों में पदयात्रा निकाला जाएगा। लोगों की समस्याओं को सामने रखा जाएगा।
Published on:
04 Dec 2022 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
