4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई नगर निगम, कांग्रेस ने 70 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की, इस बार 24 महिला प्रत्याशियों को भी दिया मौका

सीएम के गृह जिले के हाईप्रोफाइल निगम भिलाई के चुनाव के लिए आधी रात को कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Dec 02, 2021

भिलाई. सीएम के गृह जिले के हाईप्रोफाइल निगम भिलाई के चुनाव के लिए आधी रात को कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। बुधवार देर रात कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अब नगर निगमों में केवल भिलाई चरोदा की सूची ही बाकी रह गई है। मंगलवार दोपहर बाद से रात तक चली बैठक में अधिकतर वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए थे, लेकिन बिरगांव, रिसाली, भिलाई और भिलाई चरोदा नगर निगमों के कुछ वार्डों में विवाद की स्थिति बन रही थी। वहीं आधी रात के करीब भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।

प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसम्बर तय है। वहीं प्रत्याशी 6 दिसंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। 20 दिसम्बर को यहां मतदान होना है। 23 दिसम्बर को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा हो जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 शिवाजी नगर में आने वाली खुर्सीपार की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के तीन दिग्गजों ने दावा किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इस सीट को प्रतिष्ठा के तौर पर देख रही है। जिसकी वजह से यह सीट अब हाई-प्रोफाइल हो गई है। जिसकी वजह से आसपास की सीट का वजन कम हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अपने करीबी को देना चाहते हैं यह सीट
खुर्सीपार की इस सीट से पूर्व मुख्ममंत्री डॉ. रमन सिंह अपने करीबी दया सिंह को पार्षद की टिकट देना चाहते हैं। पूर्व सीएम की ओर से अगर एक या दो सीट के लिए नाम आ जाए तो कोई हैरानी की बात नहीं है। यहां अहम बात यह है कि दूसरे बड़े नेता भी इस सीट को लेकर संजीदा हैं।

राज्यसभा सदस्य के करीबी का भी नाम
इस सीट के लिए ही राज्यसभा सदस्य सरोज पाण्डेय के विश्वसनीय और भाजपा के एक खुर्सीपार के ही नेता भूषण अग्रवाल का नाम आ रहा है। राज्यसभा सदस्य बैठक में मौजूद नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद तमाम पदाधिकारियों में उनके समर्थकों की कमी भी नहीं है। इस वजह से एक नाम इस सीट के लिए ही लिया जा रहा है। दूसरे वार्ड में रहने वाले इस नेता का नाम यहां से आगे बढ़ाया गया है। पार्षद चुनाव में एक जगह से दूसरे स्थान पर जाकर चुनाव लडऩा कोई बड़ी बात नहीं है।

पूर्व विस अध्यक्ष ने भी किया दावा
खुर्सीपार की इस सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी अपने करीबी विश्सनीय कार्यकर्ता के लिए दावेदारी की है। चुनाव में यह उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, इस वजह से वे यहां से अपने समर्थकों को ही टिकट देना चाहते हैं। यहां से भाजपा के जयशंकर चौधरी और रूपेश वर्मा भी टिकट की दौड़ में है। नगर पालिक निगम, भिलाई के किसी भी दूसरी सीट पर इस तरह से तीन-तीन बड़े नेताओं की ओर से दावा पेश नहीं किया गया। इस सीट को लेकर देर रात तक कश्मकश जारी रही।