मितानिन ने ओआरएस पैकेट दिए। एक परिवार के सभी सदस्यों ने बिना किसी को सूचित किए स्वयं से उतई के निजी अस्पताल जाकर इलाज करवाया। क्षेत्र में एक निजी बोर है, जहां पर गंदगी पसरी हुई थी, उसे तत्काल साफ करवाने सलाह दी गई। वहीं घरों में ओआरएस पावडर वितरित किए गए। पानी टंकी के पानी की जांच के लिए ग्राम पंचायत व आरईएस को सूचित किया गया। क्षेत्र में निगरानी के लिए स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र की टीम एवं मितानिन को निर्देशित किया गया।