29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई निगम में भाजपा पार्षदों का नेतृत्व करेंगे भोजराज सिन्हा

वरिष्ठ को तरजीह,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 17, 2023

भिलाई निगम में भाजपा पार्षदों का नेतृत्व करेंगे भोजराज सिन्हा

भिलाई निगम में भाजपा पार्षदों का नेतृत्व करेंगे भोजराज सिन्हा

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने आखिर नेता प्रतिपक्ष के मामले में अनुभवी को ही तरजीह दिया है। भाजपा के सीनियर पार्षदों ने इस मामले में साफ कहा था कि सदन में मुद्दों को सही तरीके से रखने के लिए अनुभवी को ही नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए। संगठन ने उनकी इस मांग पर मुहर लगाया है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भोजराज सिन्हा को मौका दिया गया है। वे खुद दो बार और उनकी पत्नी एक बार पार्षद चुनी गए हैं। वहीं सभी गुटों को निगम में नेतृत्व मिले इसकी कोशिश संगठन ने किया है।

उप नेता व सचेतक के नाम भी तय
भाजपा ने भिलाई निगम के सदन में उप नेता के तौर पर पार्षद दया सिंह को जिम्मेदारी दी है। पहली बार पार्षद चुनाव जीतने वाले दया सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी के तौर पर माना जाता है। सचेतक के तौर पार्षद वीणा चंद्राकर को मौका मिला है। इनको पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के करीबी के तौर पर माना जाता है।

विधायक के हैं करीबी
पार्षद भोजराज को वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन का करीबी बताया जाता है। पिछले दिनों सदन की बैठक में उन्होंने मछली मार्केट के नाम को शहीद विश्राम मांझी के नाम पर रखने की बात कही। सदन ने जब उस मार्केट का नाम सीनियर पार्षद स्व. गफ्फार खान के नाम पर रखने की बात कही। तब इसके खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन कर शहीद विश्राम मांझी के नाम मार्केट का नाम रखने प्रशासन को मजबूर कर दिया।

अलग-अलग दिशा में भाग रहे थे पार्षद
सदन में भाजपा के पार्षद पिछले एक साल के दौरान अलग-अलग दिशा में भाग रहे थे। सीनियर पार्षद अलग-अलग विषयों को उठा रहे थे। इससे सत्ता पक्ष को लाए हुए प्रस्ताव को पास कराने में दिक्कत नहीं हो रही थी। अब परेशानी पेश हो सकती है।

निगम वापस करे लोगों का पैसा

नेता प्रतिपक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद पत्रिका से चर्चा करते हुए पार्षद भोजराज सिन्हा ने बताया कि वे लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम, भिलाई ने 2015-16 में बढ़ा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स वसूल लिया था। इस पर कोर्ट ने निर्देश दिया था कि लोगों से लिए गए अधिक प्रॉपर्टी टैक्स को लौटा दिया जाए। इसके लिए करीब दस हजार रुपए फाइन भी किए थे। निगम ने न तो अधिक लिए हुए प्रॉपर्टी टैक्स को लौटाया। न उसे अगले साल के टैक्स में समायोजित किए। इस मामले को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

हर जोन का करेंगे घेराव
उन्होंने बताया कि मूलभूत के पैसे में धांधली हो रही है। इससे हर वार्ड में काम होना चाहिए। चेहरा देखकर काम करवाया जा रहा है। निगम की माली हालत खराब है। वार्डों में सालभर के दौरान कोई काम नहीं हुआ है। गंदगी पसरी हुई है। इन सारे विषयों को लेकर निगम के हर जोन का घेराव किया जाएगा।

कलेक्टर और राज्यपाल से करेंगे शिकायत
उन्होंने बताया कि निगम के पिछले सदन में बिना प्रस्ताव को पढ़े पास किए। 11 से 33 तक के प्रस्ताव को पढ़ा तक नहीं गया। इसको लेकर कलेक्टर और राज्यपाल से शिकायत की जाएगी। गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी 24 पार्षद एक हैं। गुटबाजी वाली बात यहां नहीं है।

Story Loader