किसको मिली जिम्मेदारी,
भिलाई. केंद्र सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 30 मई से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अभियान प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 9 विधानसभा के संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की हैं।
विधानसभा संयोजक
वैशालीनगर विधानसभा में प्रवीण पाण्डेय संयोजक, भोजराज सिन्हा, शिव सागर मिश्रा व विजय सिंह सदस्य बनाए गए हैं। भिलाई नगर विधानसभा में बसंत प्रधान संजोयक, जयशंकर चौधरी, संजय दानी व के. गणपति को सदस्य, साजा विधानसभा में लाभचंद बाफना को संयोजक, जयसिंह राजपूत, मुलचंद शर्मा, सुरेश सिंघानिया, लोकनाथ पटेल व ज्वाला सिंह राजपूत को सदस्य बनाया गया। बेमेतरा विधानसभा में अवधेश चंदेल संयोजक, राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र टिकरिहा व विजय सिंहा को सदस्य, नवागढ़ विधानसभा में दयालदास बघेल को संयोजक, देवादास चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा, व मधु राय को सदस्य, दुर्ग शहर विधानसभा में चंद्रिका चंद्राकर संयोजक, अरविंदर खुराना, कांतिलाल बोधरा, जीत यादव व सुरेंद्र कौशिक को सदस्य बनाया गया है। अहिवारा विधानसभा में सांवलाराम डाहरे संयोजक, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नटवर ताम्रकार, रेखराम बंछोर व रामखेलावन वर्मा को सदस्य बनाया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, ललित चंद्राकर, विष्णु पाठक, महेंद्र पाल व मोहन देवांगन को सदस्य और पाटन विधानसभा में देवेंद्र चंदेल को संयोजक, रोहित साहू व दिलीप साहू को सदस्य बनाया गया है।