30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीलाम फैक्ट्री में जबरन कब्जा करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, गार्ड को रात भर बना लिया था बंधक

मेसर्स मून सिंडिकेट फैक्ट्री को जबरिया कब्जा करने वाले पूर्व मालिक भाजपा नेता उद्योगपति संतोष राज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे जेल भेजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 9 Sep 2019, 2:05 PM IST

नीलाम फैक्ट्री में जबरन कब्जा करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, गार्ड को रात भर बना लिया था बंधक

नीलाम फैक्ट्री में जबरन कब्जा करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, गार्ड को रात भर बना लिया था बंधक

भिलाई . मेसर्स मून सिंडिकेट फैक्ट्री को जबरिया कब्जा करने वाले पूर्व मालिक भाजपा नेता (BJP Leader) उद्योगपति संतोष राज यादव को पुलिस (Bhilai police) ने गिरफ्तार कर न्यायालय (Durg District court) में पेश किया। उसे जेल भेजा गया। जामुल थाना प्रभारी डीएल मंडावी ने बताया कि फैक्ट्री का संचालक आरोपी संतोष राज यादव ने बैंक ऑफ बडौ़दा से लोन लिया था। जब लोन नहीं चुका सका तो बैंक ने उस फैक्ट्री को नीलाम कर दिया। जिसे गोपाल इंडस्ट्रीज के संचालक ने खरीद लिया था और बैंक ने उसे कब्जा दिया था।

Read more: बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना इस मां को पड़ गया भारी, मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठग लिए 20 लाख रुपए ....

आरोपी संतोष यादव ने कंपनी में जबरिया घुसकर कब्जा कर लिया। कंपनी में तैनात गार्ड को रातभर बंद कर रखा। गोपाल इंडस्ट्रीज के संचालक सुब्रोनील शाह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 342 (जबरिया बंधक बनाना), 448 (जबरिया कब्जा करना), 452 ( गृह भेदकर मारपीट करना) 506(जान से मारने की धमकी), 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।

रेलपांत के टुकड़ों से भरे कबाड़ी के ट्रक को 12 घंटे में ही पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा
भिलाई के न्यू खुर्सीपार में संचालित भूरवा कबाड़ी के गोदाम में पुलिस ने दबिश देकर चोरी की रेलपांत के टुकड़े से लोड गाड़ी को बिना कार्रवाई छोडऩे के मामले की जांच शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडेय ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। एसपी ने बताया कि थाना से कबाड़ी को बिना कार्रवाई किए छोडऩा ही नहीं था। यह है पूरा मामला-30 अगस्त को सुबह 5.30 बजे न्यू खुर्सीपार ट्रांसपोर्ट रोड पर भूरवा कबाड़ी गोदाम में दबिश दी। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि गोदाम में चोरी की रेलपांत के टुकड़े हंै। थाना टीआई भूषण एक्का ने उच्च अधिकारियों से मामले में चर्चा के बाद टीम गठित की। तलाशी ली तो रेलपांत के टुकड़े बरामद हुए। साथ ही वहानों की कटी हुई बॉड़ी ट्रक में लोड मिली थी। लोड गाड़ी को पुलिस जब्त कर थाने ले आई।

Read more: ड्यूटी से नदारत मिले चार डॉक्टर, अस्पताल में खुले में दवाईयां पड़ी देख भड़के संभागायुक्त, सात कर्मियों को थमाया नोटिस ....

चचार्: नेता का फोन आया और सबको छोड़ दिया
सुबह से शाम 4 बजे तक थाना परिसर में चले ड्रॉमे में नेताजी के फोन पर उनके दो कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। थाना परिसर के अंदर पुलिस पर रौब दिखाते हुए बिना कार्रवाई किए गाड़ी छोडऩे पर अड़े रहे। अंतत: पुलिस ने थाने ट्रक को कबाड़ी के साथ छोड़ दिया। सवाल यह उठता है आखिर वह नेता कौन है जो अपराधियों का मददगार है। उसके फोन पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया। एसपी प्रखर पांडेय ने बताया कि खुर्सीपार थाना से कबाड़ी को कार्रवाई किए बिना छोडऩे के मामले की जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।