
पार्षद को बर्खास्त करने भाजपा नेता ने किया संभागायुक्त से मांग
बैक डेट में की बैठक
भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर आनन-फानन में उक्त समिति के सदस्यों ने 8 मई 2021 को बैक डेट में बैठक कर राष्ट्रीय आजिविका मिशन नगर निगम भिलाई के नोट सिट में कार्रवाई पंजी बना हेमलता कंहाई के स्थान पर एम उषा को अध्यक्ष व पूर्व सचिव ज्योति बिसाई, कोषाध्यक्ष एम सरिता को पदाधिकारी बनाए जाने का फैसला समिति ने लिया। वहीं इसके पहले सचिव एम लक्ष्मी पार्षद को हटाने का फैसला समिति की बैठक में नहीं लिया गया।
यहां है खामियां
शिकायतकर्ता ने संभागायुक्त को दिए पत्र में बताया है कि नगर निगम, भिलाई उजाला महिला स्व सहायता समूह को जिस बैंक खाता में भुगतान किया जा रहा है, उसका संचालन, आहरण वार्ड पार्षद है। 6 मार्च 2020 से उजाला महिला स्व सहायता समूह के उचित मूल्य की दुकान (सार्वजनिक वितरण के तहत राशन वितरण) का कार्य वार्ड की पार्षद, जो कि उजाला महिला समिति के अध्यक्ष के रूप में दुकान, जिसकी आईडी चंद्रशेखर आजाद नगर, खुर्सीपार जिला दुर्ग में संचालन किया जा रहा है।
नियम के खिलाफ
सक्षम प्राधिकारी के बगैर स्वीकृत 111 नग समुदायिक शौचालय के संचालन व संधारण में किए गए 2,07,96,000 रुपए की निविदा आमंत्रण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति देना नगरीय प्रशासन व विकास विभाग शासन की योजना के दिशा निर्देश नियम (5) के खिलाफ है। पार्षद पद पर रहते हुए उपरोक्त कार्यों के माध्यम से नगर निगम, भिलाई से आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा रहा है। इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए।
Updated on:
12 Jan 2024 03:12 pm
Published on:
12 Jan 2024 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
