25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के बाद शादी के वादे से मुकरा बॉयफ्रेंड, जहर खाकर थाने पहुची गर्लफ्रेंड… हालत देख हैरान रह गई पुलिस

Bhilai Rape Case : एक युवती घर में जहर खाकर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराने थाने पहुंच गई।

2 min read
Google source verification
girl_friend_rape.jpg

Bhilai Rape Case : एक युवती घर में जहर खाकर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराने थाने पहुंच गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार कोमारे के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया। अचानक कुर्सी पर युवती को उल्टी होने लगी। वह नीचे गिर गई। उसकी हालत देखकर पुलिस के जवान हड़बड़ा गए। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया तब पता चला कि युवती जहर खाई है।

इधर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में 24 वर्षीय एक युवती अपराध दर्ज कराने थाना पहुंची। वह नर्सिंग करती है। बालोद जिला निवासी आरोपी धर्मेन्द्र कुमार कोमारे (26 वर्ष) से उसकी पढ़ाई के दौरान जान पहचान थी। वर्ष 2017 में दोनों की मुलाकात में बातचीत शुरु हुई। आरोपी ने उसे शादी करने का वादा किया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें : Makar Sankranti 2024 : दो दिन होगी मकर संक्राती... बन रहे 2 महायोग, इस मुर्हूत में पूजा करने से सूर्य संग शिव का भी मिलेगा आशिर्वाद

मोहन नगर पारस होटल में किया बलात्कार: पुलिस ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया है कि वह दुर्ग में ही नर्सिंग करती है। वर्ष 2022 में गुदुम में च्वाइस सेंटर चलाने वाला आरोपी धर्मेन्द्र ने उससे दुर्ग में ही मिलने के लिए कहा। पीड़िता जब उससे मिली। वह मोहन नगर थाना अंतर्गत पारस होटल में ले गया। जहां उसे इच्छा बिना शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी करने दबाव बना रही है तो वह इनकार कर रहा है।

तनाव में खा लिया जहर

पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि धर्मेन्द्र उसे पूरी तरह से प्रताड़ित करने लगा। शादी से इनकार कर दिया। वह परेशान होकर मोहन नगर थाना एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। इसके पहले उसने जहर की गोलियां खा ली थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ बालात्कार का प्रकरण दर्ज किया। उसी समय उसे उल्टी होने लगी। मोहन नगर पुलिस ने बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया तब जाकर उसकी जान बची।