24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग-रायपुर खारून ब्रिज पर आना-जाना बंद, 1 महीने तक चलेगा मरम्मत कार्य, प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

Durg Raipur Bridge: एक अप्रैल से दुर्ग-रायपुर खारून नदी ब्रिज पर आना-जाना बंद हो जाएगा। प्रशासन ने मरम्मत कार्य के चलते 1 महीने तक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है…

2 min read
Google source verification
raiapur durg Kharoon Bridge

दुर्ग-रायपुर खारून नदी ब्रिज पर आना-जाना बंद ( Photo - Patrika)

Durg Raipur Bridge: राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह प्लान एक अप्रैल यानी मरम्मत के पहले दिन से ही लागू किया जाएगा। ( CG News ) मरम्मत अवधि में मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही सीमित कर वैकल्पिक रास्तों से आवागमन सुनिश्चित जाएगा। लगभग 1 महीने तक दुर्ग–रायपुर खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान भारी जाम से बचने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है।

Durg Raipur Bridge: मंत्रालय जाने वालों के लिए राहत मार्ग

रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग और अभनपुर जाने वाले वाहन चालकों को सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इससे खारून ब्रिज पर लगने वाले जाम से पूरी तरह बचा जा सकता है। इसी तरह, दुर्ग-भिलाई, रिसाली और उतई से रायपुर जाने वाले वाहन चालक सेलूद-फुंडा-जामगांव, मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग भी बेहतर विकल्प बताया गया है।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर प्रवेश न करें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से जाम से राहत मिल सकेगी और यात्रा सुगम होगी।

भारी वाहन के लिए अलग व्यवस्था

भारी व मध्यम वाहन: दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहन कुम्हारी टोल के बाद दाहिने पुल से खारून ब्रिज पार करेंगे।
कार और दोपहिया: दोनों दिशाओं में चलने वाले हल्के वाहन ग्राम चंदनीडीह से पुराने पुल (रपटा) का उपयोग करेंगे।

वन‑वे मार्ग पर सावधानियां

चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और इसके विपरीत दिशा में वन‑वे ट्रैफिक ही चलेगा। ओवरटेक बिल्कुल न करें, क्योंकि पुल सिंगल लेन है। यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

अन्य प्रमुख डायवर्जन मार्ग

  • कुम्हारी से रायपुर जाने वाले वाहन उरला-खमरिया-अमलेश्वर मार्ग अपनाएं।
  • कुम्हारी टोल से चंदनीडीह तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।
  • रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चंदनीडीह से पुराने पुल के जरिए कुम्हारी टोल पहुंचेंगे।
  • भटगांव-अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग से भी दुर्ग-भिलाई की ओर आवागमन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें..

Naxalite Surrender: पापा राव के सरेंडर पर CM साय का बड़ा दावा, बोले- 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद

  • मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर पापा राव के संभावित सरेंडर को लेकर विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है… पूरी खबर पढ़ें