8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई निगम का बजट : घर बैठे जमा करें टैक्स, सिटी ऐप से भिलाई होगी हाईटेक

Budget of Bhilai Corporation : भिलाई के महापौर नीरज पाल ने सोमवार को सदन में लाभ का बजट पेश किया। 7 अरब 26 करोड़ 14 लाख के बजट में 71 करोड़ 22 लाख रुपए लाभ का अनुमान लगाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 5 Mar 2024, 6:47 PM IST

bhilai_nigam.jpg

Bhilai Corporation : भिलाई के महापौर नीरज पाल ने सोमवार को सदन में लाभ का बजट पेश किया। 7 अरब 26 करोड़ 14 लाख के बजट में 71 करोड़ 22 लाख रुपए लाभ का अनुमान लगाया गया है। विपक्ष ने बजट पर चर्चा कराने की मांग की। निगम सभापति ने बजट पेश होने के बाद बैठक 7 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। अब बजट पर 7 मार्च को चर्चा होगी।

विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि बजट पर चर्चा सभी पार्षद चाहते हैं। इसके साथ-साथ पार्षदों के जो सवाल हैं, उसे अगर बैठक के 24 घंटे पहले लिखित में दे दिया जाए, तो सदन में आसानी से जवाब पेश किया जा सकता है।

सभापति गिरवट बंटी साहू ने 7 मार्च को दोपहर 1 बजे तक बैठक को स्थगित कर दिया। महापौर ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में अपडेट और हाईटेक होते युग में अब हमारा अपना शहर भिलाई भी हाईटेक होने जा रहा है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही अब ऐप के माध्यम से भिलाई की जनता सीधे अपने म्युनिसिपल कार्पोरेशन से जुड़ सकेगें। यहां ऑनलाइन टैक्स, शुल्क भुगतान, डिजिटल प्रॉपर्टी आईडी, टैंकर बुकिंग, नल-जल-सफाई से जुड़ी सभी सुविधाएं व शिकायतें ऐप के माध्यम से किए जाने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : नगर निगम की सभापति के खिलाफ भाजपा पार्षदों अविश्वाश प्रस्ताव, लगाए गंभीर आरोप... 11 मार्च को होगी वोटिंग

निगम का आय व व्यय

आय के स्रोत अनुमानित व्यय फीसदी

विधि के आदेशों से प्राप्त आय 3791.31 वेतन भत्ते 13.81

प्रॉपर्टी टैक्स से आय 6081.00 वाहन व्यय 2.42

कर से आय 5680.20 मार्ग प्रकाश 1.79

शुल्क से आय 2551.54 लोक स्वास्थ्य 8.22

अर्थदण्ड 245.00 ठोस अपशिष्ठ 8.79

समझौता शुल्क 221.53 पर्यावरण संर. 0.20

शासकीय अनुदान 39146.11 देनदारी 60.03

ब्याज 430.00 लोककर्म 0.76

निगम द्वारा ऋण 5.00 दूषित जल 0.21

अन्य प्राप्तियां 1169.32 सड़क निर्माण 0.52