सीएसपी ने पिछले दिनों भिलाई अनुविभाग के सभी निगरानी गुंडा बदमाशों की क्लास लगाई थी। उन्हें समझाया था कि अब अपराधिक गतिविधियों को छोड़ कर अपने मूल कार्य में लगे। उसमें निगरानी बदमाश हंसराज उर्फ हंसू भी मौजूद था। उसने विश्वास दिलाया था कि अब अपराध नहीं करेगा। सुपेला पुलिस के मुताबिक आरोपी हंसू के खिलाफ मारपीट, जुआ सट्टा के दर्जनों प्रकरण दर्ज है।
भिलाई. फरीदनगर निवासी फरहान पर सुपेला थाने का निगरानी गुंडा हंसराज उर्फ हंसू ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और फरहान को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । पुलिस ने आोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया और निगरानी बदमाश हंसू और डब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी नईम फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे की घटना है। अशरफी रोड फरीदनगर निवासी फरहान (43 वर्ष) को आरोपी हंसराज उर्फ हंसू ने 20 हजार रुपए उधार में दिया था। उसका पैसा वापस नहीं कर सका। रात 9 बजे हंसू अपने साथी नईम के साथ पैसा मांगने निजामी चौक पहुंचा। जहां फरहान उसे मिल गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और अपनी जेब से चाकू निकाला और फरहान पर चाकू से हमला कर दिया। उसके दोनों गाल, गला और पैर में गंभीर चोट आई है। वह जमीन पर गिर गया। इधर हंसू, नईम और डब्बू भाग गए। आरोपियों की खोजबीन कर हंसू और डब्बू को गिरफ्तार कर लिया।