सर्दी, जुकाम और तेज बुखार के साथ वायरल संक्रमण पूरी तरह से शहर में फैला हुआ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि यदि तीन दिनों से अधिक समय तक बुखार बना हुआ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखा देना बेहतर होगा। इसके अलावा शहर में इन दिनों डेंगू के भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में तबीयत अधिक खराब होने पर डेंगू का टेस्ट भी जरूर करवा लें।