19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: गवाहों को धमकाने गया आरोपी बना शिकार, चाकू छीनकर उसी की कर दी हत्या

CG Murder Case: भिलाई जिले में गवाही देने से नाराज बदमाश ने जेल से बाहर आने के बाद चाकू लेकर गवाही देने वालों को धमकाने पहुंचा। चाकू छिनकर उसी के चाकू से युवक ने उसकी हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
पैसों के विवाद पर खूनी संघर्ष! उधार मांगने पर ढाबा संचालक(photo-patrika)

पैसों के विवाद पर खूनी संघर्ष! उधार मांगने पर ढाबा संचालक(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में गवाही देने से नाराज बदमाश ने जेल से बाहर आने के बाद चाकू लेकर गवाही देने वालों को धमकाने पहुंचा। चाकू छिनकर उसी के चाकू से युवक ने उसकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार को रात करीब आठ बजे छावनी थाना अंतर्गत कैंप-2 श्याम नगर की है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस आरोपी धनश्री सुधाकर (23 वर्ष) और उसके पिता रोहित धनकर (55 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

CG Murder Case: पिता-पुत्र हिरासत में

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे कैंप-2 श्याम नगर की घटना है। वर्ष 2020 में धनश्री सुधाकर के मामा की हत्या के मामले में आरोपी सोनू पिता बाबू राव समेत अन्य जेल में बंद थे। उसके खिलाफ धनश्री की मां ने गवाही दी थी। दो महीने पहले सोनू जेल से छूटा है।

गुरुवार को शाम 4.30 बजे वह धनश्री सुधाकर के घर पहुंचा। हाथ में चाकू लिया था और सुधाकर के घरवालों से कहा कि तुम लोगों ने मेरे खिलाफ बयान दिया है। अपने बयान को वापस लो वरना अंजाम बुरा होगा। धनश्री सुधाकर के घर वालों ने डायल 112 में सूचना दी। पुलिस की टीम पहुंची पर सोनू मौके से फरार हो गया

घटना से क्षेत्र में दहशत

पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे सोनू फिर चाकू लेकर पहुंचा। महिला मीरा सुधाकर का हाथ पकड़ लिया। उसे बयान वापस लेने धमकाने लगा। वह चिल्लाई तो रोहित सुधाकर और उसका बेटा धनश्री सुधाकर ने उसे पकड़ लिया। सोनू का चाकू छिना लिया और उसी चाकू से सोनू के पेट में घोप दिया। जिससे उसकी अतड़ी बाहर निकला गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सकें। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।