
प्रतीकात्मक फोटो AI
CG News: नगर निगम भिलाई-चरोदा में एक गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। निगम के करीब 145 नियमित कर्मचारियों के वेतन से वर्ष 2022 से दिसंबर 2025 तक 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि काट ली गई, लेकिन यह रकम न तो सीपीएफ में जमा हुई और न ही जीपीएफ में। ( CG News) सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि यह पैसा आखिर गया कहां।
इस मामले को लेकर निगम कर्मियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक शिकायत की, लेकिन हर जगह खामोशी ही हाथ लगी। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन से कटने वाला पैसा यदि हमारे खातों में नहीं जा रहा, तो आखिर किसके पास जा रहा है, यह स्पष्ट होना चाहिए।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें विश्वास था कि यह राशि भविष्य निधि खातों में जमा हो रही है, लेकिन जानकारी लेने पर पता चला कि सीपीएफ-जीपीएफ में कोई राशि जमा ही नहीं की गई।
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, अध्यक्ष रामअवतार साहू ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के वेतन से हर माह हजारों रुपए काटे जा रहे हैं, लेकिन सीपीएफ-जीपीएफ में जमा नहीं हो रहे। इस संबंध में कलेक्टर दुर्ग को लिखित शिकायत दी गई है। यह गंभीर मामला है।
कर्मियों के वेतन से की जा रही कटौती और राशि के संबंध में निगम आयुक्त जवाब देंगे।
विकास त्रिपाठी, प्रभारी जनसंपर्क विभाग, नगर निगम भिलाई-चरोदा
Updated on:
15 Jan 2026 05:26 pm
Published on:
15 Jan 2026 05:14 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
