इस अवसर पर विधायक सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने ई-सिटी बस सेवा के लिए दुर्ग भिलाई से शुरूआत करने की पहल की है। इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, पार्षद सीजू एंथोनी समेत अन्य नेता मौजूद थे।