3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुम्हारी फ्लाईओवर हादसा: बच्ची को 15 लाख मुआवजा देगी कंपनी, माता-पिता की मौत से अभी तक अनजान है अन्नू

CG News, Kumhari flyover Accident: अन्नू को फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रॉयल इंफ्रा 15 लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी। वहीं फ्लाईओवर हादसे में पुलिस ने ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी रायल इंफ्रा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। Chhattisgarh News

2 min read
Google source verification
.

कुम्हारी फ्लाईओवर हादसा: बच्ची को 15 लाख मुआवजा देगी कंपनी, माता-पिता की मौत से अभी तक अनजान है अन्नू

CG News: कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे (Kumhari flyover Accident) में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू देवांगन की पढ़ाई एवं अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करेगी। यह फैसला दुर्ग (Durg News) कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ हुई बैठक में लिया गया। कंपनी के अधिकारी गुरुवार को कलेक्टर को 15 लाख रुपए का चेक अन्नू व उसके परिजनों को देंगे।

अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें : युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, खेत में नग्न पड़ी मिली थी लाश

कुम्हारी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे में पुलिस ने ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी रायल इंफ्रा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के सीनियर इंजीनियर पीयूष पाढ़ी को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, वहीं कंपने के दो डायरेक्टर, एक प्रोजेक्ट हेड और एक प्रोजेक्ट मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : हत्यारे की हिम्मत तो देखो...पुलिस को ही दे दिया एक और मर्डर की चुनौती, मचा हड़कंप

बेटी समझ रही मम्मी-पापा अस्पताल में भर्ती
अन्नू के ममेरा भाई टोकेन्द्र देवांगन ने बताया कि फूफा आजू राम देवांगन और बुआ निर्मला अब नहीं हैं, इसकी जानकारी आज तक अन्नू को नहीं है। वह अपने पापा और मां को खोजती है। उसे यह जानकारी है कि ब्रिज से गिरने पर उन्हें चोट आई और उनका इलाज चल रहा है। वह चंगोराभाठा के सरकारी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। अभी उसे स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। अक्सर वह कहती है कि मां के पास जाना है। यह भी बोलती है कि उसे किराना दुकान से सामान खरीदना है। मम्मी आएगी तब जाऊंगी। उसकी बात सूनकर सब के आंखों में आंसू आ जाते हैं...

फूफा के परिवार वाले हामी नहीं भर रहे
टिकेन्द्र ने बताया कि अन्नू के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उसे रखने फूफा के परिवार वाले हामी नहीं भर रहे हैं। मंगलवार को उसे अपने घर गंडई ले जा रहा हूं। वह मेरी बहन है। अन्नू का ननिहाल पक्ष शासन या निर्माण कंपनी से उसकी पढा़ई लिखाई और उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करेंगे।

ऐसे हुई थी घटना
9 दिसंबर को रायपुर चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन (45 वर्ष) अपनी पत्नी निर्मला देवांगन (45वर्ष) और 12 साल की बेटी के साथ जंजगिरी से मोपेड में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात 11 बजे कुम्हारी में अधूरे ब्रिज में चढ़ गए। सामने स्टॉपर नहीं लगा था। स्टेशन चौक के ऊपर अधूरे ब्रिज से मोपेड समेत तीनों नीचे गिर गए। हादसे में आजूराम और निर्मला की मौत हो गई। उनकी 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी।

Story Loader