8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: भिलाई के इस अंडरब्रिज में हर दिन हो रहा हादसा, हैरान कर देगी ये वजह

CG Road Accident: अंडरब्रिज टेक्निकल फाल्ट के कारण खतरनाक हो गया है। यहां आए दिन दुर्घनाएं हो रही है। अक्सर लोग एक दूसरे से टकराते...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jul 2024, 6:41 AM IST

Chhattisgarh road accident

default

CG Road Accident: सुपेला अंडरब्रिज से गुजरना खतरनाक हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया यह अंडरब्रिज टेक्निकल फाल्ट के कारण खतरनाक हो गया है। यहां आए दिन दुर्घनाएं हो रही है। अक्सर लोग एक दूसरे से टकराते बाल बाल बचतेहुए निकलते हैं।

CG Road Accident: बुधवार को 12 वीं की एक छात्रा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके ब्रेन की सर्जरी करानी पड़ी है। वह अस्पताल में भर्ती है। पत्रिका ने ट्रैफिक एक्सपर्ट के साथ चौक की खामियां देखी। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी सतीष कुमार ठाकुर ने सुधार के लिए रेलवे और बीएसपी को पत्र लिखने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Raipur Road accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 माह की बेटी और मां की दर्दनाक मौत

CG Road Accident: क्या है समाधान

Bhilai Road accident: ट्रैफिक डीएसपी के साथ समाजिक लोग भी मौके पर पहुंच गए। चर्चा के बीच रास्ता निकला कि जेपी चौक से आईलैंड के साथ सड़क के बीच डिवाइडर बनाना होगा। सुपेला से राइट साइड वालो ब्रिज की सड़क जहां निकलती है, उसे स्थान पर चौक का निर्माण करना होगा। ताकि जेपी चौक की तरफ से आने वाले वाहन उस चौक से घूमकर सुपेला अंडर ब्रिज में प्रवेश करें।

Chhattisgarh Accident: क्या है बड़ी खामियां

ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर ने पत्रिका के साथ निरीक्षण किया। सबसे बड़ी खामी जेपी चौक से दुर्ग की तरफ जाने वालों के लिए है। दुर्ग की ओर से वाहन ब्रिज के किनारे से निकलते है। वहीं सेक्टर-6 की तरफ जाने वाले वाहन अमूमन जेपी चौक से घूमकर नहीं बल्कि पहले रांग साइड से सेक्टर-6 की ओर मुड़ जा रहे है। इस स्थिति में पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों से टकरा रहे हैं।

Bhilai City News: टकराते-टकराते बचते निकलते हैं लोग

सुपेला अंडरब्रिज के रोड को टाउनशिप के गैरज रोड से जोड़ा गया है। सुपेला से सेक्टर-6 जाने वालों को ब्रिज से निकल कर 180 डिग्री में मुड़कर जामा मस्जिद की ओर जाना पड़ता है। उधर पावर हाउस की तरफ से दुर्ग जाने वाले जेपी चौक को पार कर निकलते हैं। अब यहां तकनीकी फाल्ट यह है कि दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-6 जामा मस्जिद और पावर हाउस जाना है तो चौक से घुमकर कर सेक्टर-6 की तरफ जाएंगे। यहां पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कोई प्रावधान नहीं है। यहां ट्रैफिक मैनेज के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण रोज वाहन आपस में टकरा रहे हैं।