5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिया एक्का ने जीता मिस इंडिया ख़िताब, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

छत्तीसगढ़ की 19 वर्षीय रिया एक्का को मिस इंडिया का खिताब मिला है। रिया ने भिलाई में आयोजित ग्लैमरस प्रोडक्शन के इवेंट में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया था। रिया ने बताया कि वे आदिवासी समाज से हैं और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व है। वे अपने समाज, परम्परा व संस्कृति के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं

less than 1 minute read
Google source verification
.

रिया एक्का ने जीता मिस इंडिया ख़िताब, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

छत्तीसगढ़ की तस्वीर अब बदल रही है। यहाँ युवा भी काबिलियत से देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं। शिक्षा, खेल जगत के साथ साथ अब छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ग्लैमर्स की दुनिया में भी कदम रखना शुरु कर दिया है। जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड की आदिवासी लड़की रिया एक्का ने बेहद ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता है।

ऐसे जीता मिस इंडिया का खिताब

भिलाई में आयोजित ग्लैमरस प्रोडक्शन के इवेंट में रिया एक्का ने जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया था। करीब 50 प्रतिभागियों को हराकर खिताब का ताज पहना। इवेंट में मॉडल युविका चौधरी व प्रिंस नरूला के हाथों उन्हें मिस इंडिया का खिताब दिया गया है। रिया पहले भी कई एलबमों में काम कर चुकी हैं। 19 साल की रिया ग्रेजुएशन की छात्रा हैं और मॉडलिंग करती हैं। रिया का कहना है कि संघर्ष करने से सफलता जरुर मिलती है। बता दें कि 2020 में रिया मिस सरगुजा का सम्मान मिला था जिसके बाद से रिया मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

बचपन से ही मॉडलिंग का शौक

जशपुर के बगीचा विकासखंड के डगडऊवा गांव रहने वाली रिया एक्का के पिता सेना में मेजर हैं। उनकी मां पंचायत सचिव हैं। रिया फिलहाल बिलासपुर से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। रिया का कहना है कि वो आदिवासी समाज से हैं और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व है। वे अपने समाज, परंपरा और संस्कृति के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। रिया का सपना है कि वे दूसरों के लिए मिसाल बने और अपनी संस्कृति और समाज का नाम रोशन करें।