5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Video: हर दो घंटे में यहां भक्तों को दर्शन देते हैं नाग देवता, आशीर्वाद लेने उमड़ रही भीड़

भिलाई से लगे नगपुरा-बेलौदी जाने वाले रास्ते में इन दिनों नागदेवता लोगों को दर्शन दे रहे हैं। लगातार लोगों की हुजूम उमड़ रही है।

Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 30, 2018

भिलाई. भिलाई से लगे नगपुरा-बेलौदी जाने वाले रास्ते में इन दिनों नागदेवता लोगों को दर्शन दे रहे हैं। लगातार लोगों की हुजूम उमड़ रही है। मजे की बात है कि नाग देवता के दर्शन करने के लिए लोगों को दो घंटे का इंतजार करना पड़ता है। ठीक दो घंटे बाद नाग देवता खुद अपने बिल से निकलकर लोगों को आशीर्वाद देते हैं।

भगवान शंकर का अवतार मानकर हो रही पूजा
धमधा रोड चिखली चौक से नगपुरा-बेलौदी जाने वाले मार्ग पर एक भीमकाय सांप बांबियों का ढेर है। यहां बीते 15 दिनों से रोज एक नागदेवता निकलते हैं। लोग नागदेवता को शंकर भगवान का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। धीरे-धीरे यहां दूर से लोगों के आने का सिलसिला भी शुरु हो गया है।

कौतुहल का विषय बना है दानपेटी
नाग देवता के साथ एक और एक और बड़ा पहलू जुड़ गया है। यहां रखे दानपेटी का पैसा हर रोज गायब हो जाता है। दानपेटी से आखिर पैसे कहां गायब हो रहे हैं ये भी लोगों के बीच नाग देवता की तरह ही कौतुहल का विषय बना हुआ है।

आस्था से जुड़ा मामला, भक्त भी बोलने से बच रहे
लोगों की रोज उमड़ती भीड़ को देखकर पता नहीं कौन रोज दानपेटी रख देता है। रात होते ही दानपेटी से पैसे निकाल लिए जाते हैं और सुबह पुन: दानपेटी यथावत मिलता है। फिलहाल ये पूरा विषय रहस्यमय बना हुआ है। लोगों की आस्था जुडऩे के साथ इस मामले में बोलने से भक्त भी बच रहे हैं।