14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: मां का पार्थिव देह देख फफक पड़े CM भूपेश, भिलाई में होगा आज अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता और मंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की माता बिंदेश्वरी देवी बघेल का रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में रविवार की शाम निधन हो गया। अंतिम संस्कार उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। (Bhilai news)

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jul 08, 2019

CM Bhupesh Baghel

मां का पार्थिव देह देख फफक पड़े CM भूपेश, भिलाई में होगा आज अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता और मंत्री, Video

भिलाई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की माता बिंदेश्वरी देवी बघेल का रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में रविवार की शाम निधन हो गया। सीएम बघेल (CM Bhupesh Baghel) उस समय हॉस्पिटल में ही थे। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य मंत्री भी पहुंचे। देर शाम उनके पार्थिक देह को रायपुर से भिलाई-3 स्थिति मुख्यमंत्री के आवास में लाया गया। जहां लोग पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं। (Bhilai news)

आज 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता की अंतिम यात्रा सोमवार को यानि आज सुबह 11 बजे भिलाई तीन स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के शामिल होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांग्रेस के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी अंतिम संस्कार मेंं पहुंचेंगे। (Bhilai news)

मां के बेहद करीबी थे सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी माता बिंदेश्वरी बघेल के बेहद करीबी थे। माता के निधन के बाद वे उनका पार्थिव देह देख फफक पड़े। अपने आंसुओं को रोकते हुए उन्होंने कहा कि मां की कमी जीवन में कोई भी पूरी नहीं कर सकता। 78 वर्षीय बिंदेश्वरी बघेल केा दिल के दौरा पडऩे के बाद 24 जून को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था। रविवार को उनकी हालत तेजी से बिगड़ी जिसे संभाला नहीं जा सका। (Bhilai news)

इन्होंनेे जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता के निधन की सूचना मिलते ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और जकांछ प्रमुख अजीत जोगी ने गहरी संवेदन जताई। भिलाई स्थित सीएम निवास के सामने देर रात लोगों की भीड़ जमी हुई थी। वहीं देर रात मंत्री, नेताओं और विधायकों के आने-जाने का सिलसिला लगा हुआ था। (Bhilai news)

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.