भिलाई . खेलगांव पुरई के तैराकों ने एक बार फिर से पदक अपने नाम किए हैं। 16 से 20 अक्टूबर तक लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर तैरकी चैंपियनशिप में दुर्ग की तैराक लक्ष्मी निषाद ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर भी पाया। इस प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर लौटने पर दुर्ग स्टेशन में उनका स्वागत किया गया। इसमें गितेश्वरी साहू, हनु नाग, हिरामन, ओम ओझा (तैरकी कोच) पीयूष देवांगन, लष्मीकांत, गजेंद्र साहू, जितेंद्र राजपूत, सुशांत, धर्मेंद्र साहू मौजूद रहे।