6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम के 2 करोड़ के काम का हाल, पहले दरकी, फिर गिरी दीवार

नगर निगम, भिलाई के शिवाजी नगर, जोन-4 में एमपीआर रोड के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। यहां 2 करोड़ की लागत से सड़क के किनारे बाउंड्रीवाल, रंग-रोगन, चित्र, बिजली पोल लगाने जैसे कार्य किया जा रहा है। बालमंदिर स्कूल भवन, खुर्सीपार में एक कार्य यहां बाउंड्रीवाल निर्माण का है। इसमें गेट के पास की दीवार का एक हिस्सा शुरू में दरका नजर आया और इसके कुछ दिनों बाद वह दीवार गिर गई। अब उसका मरम्मत कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 07, 2024

निगम के 2 करोड़ के काम का हाल, पहले दरकी, फिर गिरी दीवार

निगम के 2 करोड़ के काम का हाल, पहले दरकी, फिर गिरी दीवार

कैसे गिरी दीवार

निर्माणाधीन दीवार कैसे गिरी, इसका जवाब निगम के अधिकारी नहीं दे रहे हैं। पहले यह दीवार थोड़ा दरकी, इसके बाद गिर गई। इसमें जो चित्र बनाया गया था, वह भी एक कोने से गायब हो गया है। अब पहले दीवार, इसके बाद चित्र बनाना होगा। शेष दीवार टिक पाएगा या नहीं, यह निगम के अधिकारियों के सामने जांच का विषय है।

वाहन ठोकता तो नीचे से टूटती दीवार
इस दीवार को अगर वाहन ने ठोक होता, तो नीचे के हिस्से में दरार आ जाती। वहीं दीवार के ऊपर हिस्से में पहले दरार नजर आई, फिर गिर गई। इस वजह से निर्माण की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। अब निगम के जिम्मेदारों को जांच करना है, कि शेष दीवार जिसका काम अधूरा है।

नए टेंडर से हुआ निगम को 38 लाख का नुकसान
कोहका माइनर मेन केनाल से नंदिनी रोड तक सड़क निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य करने 28 करोड़ से अधिक का टेंडर हुआ था। इसमें वह सारे काम शामिल थे, इसके लिए बाद में निगम ने 28 करोड़ में से बचे 2 करोड़ का अलग से टेंडर किया। पहले के टेंडर में रेट करीब 16 फीसदी कम आया। वहीं 2 करोड़ के उन कामों का ही टेंडर किया गया, तो वह 3 फीसदी अधिक दर पर खुला। इस तरह से 19 फीसदी अधिक दर का अंतर आया। इससे 2 करोड़ के काम को पहले के दर से ही किया जाता, तो निगम को 38 लाख का लाभ होता। निगम को इतना ही नुकसान हुआ है।