4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता के साथ जमकर मारपीट..पेट पर चाकू से वारकर किया अधमरा, 2 घायल

Crime News : नेवई थाना क्षेत्र में बलवा हो गया।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस नेता के साथ जमकर मारपीट..पेट पर चाकू से वारकर किया अधमरा, 2 घायल

कांग्रेस नेता के साथ जमकर मारपीट..पेट पर चाकू से वारकर किया अधमरा, 2 घायल

भिलाई। Crime News : नेवई थाना क्षेत्र में बलवा हो गया। बदमाश मंगल देवार ने पुराने मामले में समझौता कराने के बहाने कांग्रेस नेता पप्पू यादव को शीतला मंदिर के समीप चाय दुकान के पास बुलाया। जहां पुराने मामले को रफा-दफा करने की बात चल ही रही थी कि दोनों गुटों में फिर विवाद शुरू हो गया।

यह विवाद मारपीट में बदल गया। मंगल देवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पप्पू यादव और उसके साथी अमन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनो गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 147, 148, 294, 323, 506 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : IND Vs AUS T20 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच को लेकर जानिए खास बात...

नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 8.30 बजे की है। पप्पू यादव का भांजा विशाल यादव 24 नवंबर को स्मृति नगर क्षेत्र में गया था। जहां स्टेशन मरोदा निवासी मंगल देवार ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विशाल की शिकायत पर स्मृति नगर में प्रकरण दर्ज था। इसी मामले को लेकर आरोपी मंगल देवार ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव को फोन किया और समझौता के लिए बुलाया। दोनों चाय दुकान पहुंचे, जहां मामला बिगड़ा और चाकूबाजी हो गई।

यह भी पढ़ें : सोसाइटी का निलंबित कर्मचारी चोरी-छिपे दे रहा ड्यूटी, गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम

ऐसे हुआ विवाद

पप्पू यादव का भांजा विशाल यादव चाय दुकान में पहुंचा। जहां पहले से उनका परिचित अमन और हर्ष चाय दुकान में बैठे थे। इतने में आरोपी मंगल देवार ,चंद्राकर, दादू, हरीश साहू व अन्य लोग पहुंचे। मंगल देवार ने पप्पू यादव से समझौता करने की बात शुरु की। मंगल ने कुछ ऐसा बोल दिया जो पप्पू को नागवार गुजरा। यहीं बात बिगड़ गई। मंगल मारपीट पर उतर गया। पहले दोनों ग्रुप में जमकर मारपीट हुई।

इसके बाद मंगल ने चाकू निकाला और पप्पू पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए पेट में घोप दिया। पप्पू जमीन पर गिर गया। बीच बचाव करने वाले अमन पर भी चाकू से प्रहार किया। विशाल और हर्ष को चोट आई है। आरोपी मंगल देवार, चंद्राकर, दादू, हरीश साहू मौके से भाग गए।