भिलाई

दुबई से फ़ोन में चल रहा छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबार, धंधे में शामिल कांस्टेबल को एसपी ने दी ये सजा

Mahadev Betting App: शुरूआत में महादेव बुक सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में आईडी बेच रहे थे, जिसके जरिए सट्टा का पूरा खेल होता है। पहले इन सब ने अपने करीबी और विश्वास पात्र लोगों की ही आईडी बेच रहे थे। अब आईडी राज्य के बाहर ज्यादा बेची जा रही थी। ये 8 राज्यों और 9 देश में अपना नेटवर्क फैला चुके हैं। इसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसलिए उन्हें सेलिब्रेशन के लिए दुबई बुलाया गया था।

2 min read
Nov 12, 2022
पुलिस और पत्रकारों के मिलीभगत से चल रहा था महादेव सट्‌टा का पूरा खेल ! कॉन्स्टेबल सस्पेंड... जल्द सामने आएंगे चौकाने वाले राज

Mahadev Betting App: छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई राज्यों में महादेव एप के जरिए सट्टा का रैकेट चलाकर करोड़ों का व्यापार करने वाले गिरोह के कई सदस्य अब पुलिस के हाथ लग रहे है। रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ जिले से पहले भी गिरफ़्तारी की जा चुकी है। शनिवार को दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग में मार्च 2022 में महादेव आईडी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। अब एसपी अभिषेक पल्लव ने खुलासा करते थे कॉन्स्टेबल सहदेव को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप में संलिप्त बताकर सस्पेंड कर दिया है।

बता दें मार्च 2022 में महादेव आईडी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। वहीँ कॉन्स्टेबल सहदेव साल 2020 से कई महीने तक बिना किसी सूचना के गायब रहा। उसकी लगातार महादेव ऐप के संचालकों से बातचीत होती थी और वह खुद भी इसमें शामिल था। संलिप्त पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारों पर टीम लगातार नजर बनाई हुई थी, इसकी जांच के लिए दो आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया है। उस समय इस पर तत्कालीन एसपी बीएन मीणा ने 10-15 आरक्षकों को लाइन अटैच किया था। अब यदि सारे सबूत सही पाए गए तो सहदेव को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

दुबई से जुड़ा है सीधा कनेक्शन
सीडीआर डिटेल के मुताबिक सहदेव महादेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता था। इतना ही नहीं सहदेव बिना बताए नदारद है और इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया, जहां महादेव ऐप का संचालन किया जा रहा है। इस मामले की जांच दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर और छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को सौंपी गई। दुर्ग एसपी ने सहदेव को सस्पेंड कर दिया है।

दुबई और गोवा में हुई पार्टी
पिछले महीने हुई गिरफ़्तारी के बाद यह बात भी सामने आई कि महादेव बुक और रेड्डी अन्ना एप के जरिए सारा सट्टा का खेल चल रहा है और दुबई के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड सेलिब्रेशन भी रखा गया था। इसमें राज्य के नेता, कारोबारी, बिल्डर समेत 80 से ज्यादा लोग शामिल होने की चर्चा है। महादेव बुक के बड़े हिस्सेदारों को दुबई बुलाया गया था, जबकि आईडी चलाने वालों को गोवा में पार्टी दी गई थी। उनके लिए कई रिसॉर्ट बुक किए गए थे। रायपुर-दुर्ग पुलिस अब दुबई जाने वालों की जानकारी जुटा रही है।

Updated on:
12 Nov 2022 05:57 pm
Published on:
12 Nov 2022 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर