Bhilai . छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अब युवाओं को रोजगार के साथ जोडऩे में मदद करेगा। शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जहां विवि 1600 युवाओं को हुनरमंद बनाने ट्रेनिंग देगा। इसमें ८वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर चुके युवा शामिल होंगे। यही नहीं ट्रेनिंग के बाद विवि उनके रोजगार का इंतजाम भी कराएगा। विवि ने इसके लिए 8 ट्रेनिंग सेंटर तैयार कर लिए हैं। विवि के आला अधिकारियों ने बस्तर संभाग के इच्छुक युवाओं की सूची के लिए जिला कलक्टरों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।