नगर पालिक निगम की बजट बैठक में मंगलवार को महिला पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ। स्थिति यहां तक आ गई कि महिला पार्षदों के बीच झूमा-झटकी हो गई। इस विवाद को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आज भी बजट पास होने की संभावना कम है।
दुर्ग@Patrika. नगर पालिक निगम की बजट बैठक में मंगलवार को महिला पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ। स्थिति यहां तक आ गई कि महिला पार्षदों के बीच झूमा-झटकी हो गई। इस विवाद को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आज भी बजट पास होने की संभावना कम है। समाचार के लिखे जाने तक महिला पार्षद आसंदी में धरने पर बैठ गई है।
एक करोड़ का नया काम शुरू होने पर चर्चा की शुरुआत
बता दें कि बजट बैठक में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब पोटियाकला वार्ड में 56 लाख का भवन निर्माण का काम आज तक शुरू नहीं होने और एक करोड़ का नया काम शुरू होने पर चर्चा की शुरुआत हुई। पार्षद अनूप चंदनिया ने यह सवाल उठाया और लोक निर्माण प्रभारी दिनेश देवांगन से जवाब चाहा।
सभापित के पास समय मांगने गई सविता साहू को महिला पार्षदों ने घेर लिया
उ्र्होंने बताया कि पांच साल पुराना काम शुरू नहीं हुआ है और एक करोड़ का सड़क निर्माण सामान्य सभा में बिना पारित किए काम भी शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी प्रभारी दिनेश देवांगन ने पार्षद सविता साहू को जवाब देने कहा। इस पर हो हल्ला शुरू हो गया। @Patrika.चर्चा के लिए सभापित के पास समय मांगने गई सविता साहू को महिला पार्षदों ने घेर लिया। जमकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। कन्या ढीमर और सविता साहू के बीच झूमा-झटकी हो गई। मामला बिगड़ता देख सभापति राजकुमार नारायणी ने बैठक स्थगित कर दी। इसके बाद भी दोनों पक्ष के पार्षद सदन के भीतर नारेबाजी करते रहे।