
एशिया के सबसे बड़े फर्नेस के स्टोव नंबर-3 में लगी आग
भिलाई. एशिया के सबसे बड़े फर्नेस में से एक ब्लास्ट फर्नेस-8 के गैस लाइन में गुरुवार को आग लग गई। इस दौरान स्टोव नंबर-3 का हॉट ब्लास्ट वाल्व उड़ गया है। हादसे की वजह से ब्लास्ट फर्नेस-8 का उत्पादन ठप हो गया है। आग को नियंत्रित करने के लिए बीएसपी की करीब दर्जनभर दमकल वाहन मौके पर पहुंच गई है। बीएसपी में 15 दिनों के भीतर यह चौंथी घटना है। रिपेयर में आशंका है कि करीब सप्ताहभर का समय लगेगा। इससे सेल-बीएसपी को बड़ा नुकसान हुआ है। ब्लास्ट फर्नेस-8 के जिस स्टोव नंबर-3 का हॉट ब्लास्ट वाल्व फट गया है। उसको बदलने की प्लानिंग चल रही थी। नया वाल्व आ चुका है, लेकिन शट डाउन नहीं मिला था। प्रबंधन के सामने उत्पादन अधिक से अधिक करने का दबाव बना हुआ है।
शाम में हुआ हादसा
भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार को करीब शाम 5 बजे ब्लास्ट फर्नेस-8 के स्टोव नंबर-3 के कंपनसेटर से हवा का रिसाव होने लगा। हवा गर्म थी, इस कारण उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड के मदद से आग को तुरंत बुझा दिया गया है। ब्लास्ट फर्नेस-8 में 3 स्टोव है। स्टोव नंबर तीन को बाईपास कर बाकी दोनों स्टोव की मदद से उत्पादन को चालू रखा जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
बीएफ-8 को 4 साल पहले किए हैं शुरू
बीएसपी में विस्तार योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस-8 को 1200 करोड़ रुपए की लागत से 4 साल पहले तैयार किया गया। यह एशिया के सबसे बड़े फर्नेस में से एक है। इसके शुरू होने के बाद से हॉट मेटल के कुल उत्पादन में से 50 से 70 फीसदी उत्पादन इससे हो रहा है।
हर दिन कर रहा 8000 टन उत्पादन
ब्लास्ट फर्नेस-8 हर दिन 8000 टन हॉट मेटल का उत्पदन कर रहा है। इस फर्नेस में कोल डस्ट इंडक्शन (सीडीआई) यूनिट लगना है। इस फर्नेस की वजह से ही युनिवर्सल रेल मिल को ब्लूम के लिए समय पर मटीरियल उपलब्ध हो रही थी। जिससे यूआरएम क्षमता के मुताबिक उत्पादन कर रहा है।
चार टेपहोल है इस फर्नेस में
ब्लास्ट फर्नेस-8 में चार टेपहोल है। पुराने एक ब्लास्ट फर्नेस से जितना हॉट मेटल का उत्पादन किया जाता है, उसके बराबर का उत्पादन नए ब्लास्ट फर्नेस-8 के एक टेप से हो जाता है।
बायपास कर कर रहे काम
बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक गुरुवार को शाम 5 बजे धमन भट्टी नंबर-8 के स्टोव नंबर-3 के कंपनसेटर से हवा का रिसाव होने लगा। हवा गर्म थी, इस कारण उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझा लिए हैं। स्टोव नंबर तीन को बाईपास कर बाकी दोनों स्टोव की मदद से उत्पादन को चालू रखा जा रहा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Published on:
13 Oct 2022 09:30 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
