6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई रेलवे पीपी यार्ड को मिला पहला ऑनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट, पढ़ें खबर

मंडल रेल प्रबंधक रायपुर कौशल किशोर ने आरओएच डिपो पीपी यार्ड भिलाई का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
Indian railway

भिलाई. मंडल रेल प्रबंधक रायपुर कौशल किशोर ने आरओएच डिपो पीपी यार्ड भिलाई का निरीक्षण किया। पी पी यार्ड में किये गये अनेक इनोवेटिव कार्यों का मण्डल रेल प्रबंधक ने अवलोकन किया।

पहला आनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट प्रदान

हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा कम्प्यूटर चलित आनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया गया हैं। इसी निर्देेश के अनुसार आनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट देने की पद्धति एवं उपकरणों का इंतजाम किया गया हैं। इस पद्धति को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चालू कर पहला आनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट बनाया गया एवं उन्होंने सुधीर कुमार सिंह वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को पहला आनलाइन ब्रेक पावर सर्टिफिकेट प्रदान किया।

गाडिय़ों के अनुरक्षित एवं सुरक्षित परिचालन में सहायता

पी पी यार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप वैगन पार्क में सीबीसी असेंबली का वास्तविक कार्यरत प्रारूप लगाया गया है जिससे सीबीसी की कार्यप्रणाली को बहुत आसानी से समझा जा सकता है। इसके द्वारा तकनीशियन प्रशिक्षुओं के ज्ञान में वृद्वि होगी जिससे मार्ग में होने वाले विफलताओं में कमी आयेगी और गाडिय़ों के अनुरक्षित एवं सुरक्षित परिचालन में सहायता मिलेगी।

यार्ड में एक आयुर्वेदिक उद्यान विकसित
पीपी यार्ड में एक आयुर्वेदिक उद्यान विकसित किया गया है जिसमे विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक पौधे लगाये गए हैं जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। जिन्हें पी-पी-यार्ड के कर्मचारी भी प्रयोग कर सकेंगे। बोगी अनुभाग में रेवेटिंग के बदले ध्वनि रहित हक बोल्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण ध्वनि एवं वायु प्रदूषण कम हो रहा हैं। डिस्ट्रीब्युटर वाल्व ओवर हॉलिंग अनुभाग में बाक्सन वैगन में प्रयोग होने वाली ब्रेक परीक्षण बेंच को संशोधन करके बाक्सन एच एल वैगन के बोगी माउंटेड ब्रेक सिस्टम के परीक्षण के लिए तैयार किया गया है, यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

गर्मी से राहत के लिये एक वाटर मिस्ट

भीषण गर्मी से राहत के लिये पी-पी-यार्ड के बोगी अनुभाग में एक वाटर मिस्ट लगाया गया है जो कर्मचारियों की सुविधा के लिए सकारात्मक पहल है। इसके फलस्वरूप कार्यस्थल में तापमान में कमी महसूस की गयी और कर्मचारियों द्वारा राहत महसूस की जा रही हैं।मंडल रेल प्रबंधक ने पी.पी.यार्ड के कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं अधिकारियों की पी.पी.यार्ड द्वारा 2017-18 में किये गये कार्यों की सराहना की और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहां कार्यरत 74 कर्मचारी एवं सुपरवाइजरों को नगद पुरस्कार कुल 25,000 रुपए दिए।