12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai-3 सिरसा गेट में चाहिए फ्लाईओवर

अंडरब्रिज बारिश से भरने की आशंका,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 08, 2022

,

स्कूटी सिखाओ- आत्मविश्वास बढ़ाओ अभियान का शुभारंभ,Bhilai-3 सिरसा गेट में चाहिए फ्लाईओवर

भिलाई. भिलाई-तीन, सिरसा गेट के रेलवे फाटक को बंद किया जा चुका है। अब राहगीरों को अंडरब्रिज से होकर जाना पड़ रहा है। लोगों को आशंका है कि बारिश के दिनों में अंडरब्रिज पानी भरने की वजह से बंद हो जाएगा। तब ड्यूटी व जरूरी काम से जाने वालों के लिए खासी परेशानी खड़ी हो जाएगी। ऐसी स्थिति में रेलवे फाटक को पुन: खोल दिया जाए या फ्लाईओवर बनाया जाए। इस मामले को लेकर पहले अहिवारा से भाजपा के पूर्व विधायक ने जरूर केंद्र सरकार से बनवाने की बात कही थी। अब लोगों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

35 गांव समेत बीएसपी, एनएसपीसीएल और रेलवे कर्मी का होता है आना-जाना
फ्लाईओवर की मांग पिछले चार साल से की जा रही है। हर दिन हजारों राहगीर यहां से गुजरते हैं। बीएसपी, एनएसपीसीएल, रेलवे और आसपास के करीब ३५ गांव के लोगों का यहां से आना-जाना होता है। इस रास्ते की अहमियत बहुत अधिक है। बावजूद इसके अब तक फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

यहां हो रही दिक्कत
भिलाई-तीन के रेलवे फाटक को अंडरब्रिज का निर्माण करने के बाद बंद कर दिया गया है। बारिश से पहले ही अंडरब्रिज में पानी आने लगा था जिससे लोगों को आशंका है कि बारिश के दिनों में अंडरब्रिज ठीक वैसे ही बंद रहेगा, जैसे चंद्रा-मौर्या का अंडरब्रिज बंद रहता है। ऐसे में ओवरब्रिज बनाकर इस दिक्कत को सुलझाया जा सकता है। फोरलेन पर भिलाई तीन का सिरसा गेट चौक सुपेला और पावर हाउस चौक के बाद सबसे व्यस्त चौक है।

अंडरब्रिज बनने के यातायात का दबाव बढ़ा
अंडरब्रिज निर्माण के बाद बार-बार उसके मुहाने पर जाम लग रहा है। यहां एक सिंग्नल की वजह से भारी वाहनों को मोड़ में दिक्कत हो रही है। इससे सिरसा गेट चौक में जाम जैसे हालात बन रहे हैं। ट्रेफिक पुलिस इसकी वजह से परेशान हो रही है। पहले वह फोरलेन फिर भागकर अंडरब्रिज में लग रहे जाम को व्यवस्थित कर रही है। राज्य सरकार की मांग पर अगर केंद्र यहां ओवरब्रिज तैयार करवा देती है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

तकनीकी खामियों की वजह से जमा हो रहा पानी
सिरसा गेट में बने अंडरब्रिज में तकनीकी खामियों की वजह से पूरे दिन पानी नजर आता है। बिना बारिश हुए ही पानी जमा होने लगता है। जिससे दो बार आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। इससे सिरसा चौक पर फोरलेन की व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के कारण शहरवासियों की यह मांग पूरी की जा सकती है।